Satna: मैहर के सरकारी स्कूल में शराबी ने जमकर मचाया उत्पात, शिक्षकों को धमकाया, डरे-सहमे रहे बच्चे
सतना, 12 सितंबर। जिले के मैहर ब्लॉक के इटमा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंदर घुसे शराबी ने जमकर उत्पात मचाया उसने स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों को पहले डराया और फिर धमकी देते हुए स्कूल में रखें टेबल पर हाथ पटक कर डराता रहा, इसका विरोध करने पर आरोपी ने शिक्षक सुरेंद्र चौरसिया के साथ छीना झपटी की जिसमें शिक्षक की उंगली में चोट आ गई है।

जानें पूरा मामला
जिले के मैहर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत इटमा में संचालित सरकारी स्कूल से सामने आया है। बताया जाता है कि मनीष पटेल नामक युवक शराब के नशे में न सिर्फ विद्यालय के अंदर पहुंचा था बल्कि वह उत्पात मचाने के साथ मारपीट भी कर रहा है तो वहीं छात्राओं के साथ अश्लीलता भी कर रहा था।
सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
विद्यालय के अंदर शराबी युवक का उत्पात मचाते हुए वीडियो किसी ने बना लिया और यह वीडियो अब इंटरनेट में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक स्कूल के अंदर गाली-गलौज करने के साथ ही तरह-तरह की हरकत करते हुए वीडियो में नजर आ रहा है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने आरोपी की शिकायत मैहर थाना में दर्ज करवाई है।
लगातार मामले आ रहे सामने
ज्ञात हो कि स्कूल परिसर इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। इसके कुछ दिनों पूर्व ही रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत एक विद्यालय से मामला सामने आया था। जहां शराबी युवक टीचर के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। वहीं अब सतना जिले से फिर एक बार शराबी का वीडियो सामने आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications