51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को हमें पूरा करना है: BJP सांसद दर्शना सिंह
Mahila Morcha: BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद दर्शना सिंह ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिला पदाधिकारियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए हमारी केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनके परिणाम भी अब सामाजिक परिवर्तनों के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक बहनों तक पहुंचाना, महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना और आधी आबादी को पार्टी से जोड़ना महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को 2023 में हमें पूरा करना है। इस दृष्टि से आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है और वे इसके लिए तैयार रहें।

दर्शना सिंह ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक सशक्तिकरण किया है। लाडली बहनों से घर- घर संपर्क एवं तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा। संपर्क के दौरान लाडली बहनों की लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली जाएगी। प्रत्येक मंडल में एक हजार सेल्फी का लक्ष्य रखा गया है। 20 से 30 जुलाई तक मोटे अनाज उत्पन्न करने वाले किसानों का सम्मान करना है। मोटा अनाज उत्सव, मोटे अनाज उत्पादन करने वाले किसानों का अभिनंदन, रेस्टोरेंट मालिक और दुकानदारों का अभिनंदन किया जाएगा।
हमें विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जुटना है- माया नारोलिया
प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार और प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लागू की योजनाओं और निर्णयों से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हो रही है। मोर्चा के पिछले कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया और जुलाई से सितंबर माह तक कार्यक्रमों को दोनों संभागों की पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
माया नारोलिया ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार ने देश में पहली बार निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है। महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान जगाने तथा उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लाडली बहना योजना के माध्यम से हमारी सरकार ने उन्हें सशक्त बनाया है। हमें विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जुटना है।












Click it and Unblock the Notifications