मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बागेश्वर धाम के लिए पागल: महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 महीने में दूसरी बार बागेश्वर धाम दरबार के मंच पर हाजिरी लगाई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सीएम भी बागेश्वर धाम के लिए पागल है।

मध्यप्रदेश के विदिशा शहर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन हो रहा है जिसमें आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज ने कथा में श्रद्धालुओं को भजन गाकर सुनाया। "राम भजन सुखदाई, सुनो रे मेरे भाई यह जीवन दो दिन का" यह भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
Recommended Video
बुधवार को विदिशा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं कथा सुनाई मुख्यमंत्री ने भी कई देर तक कथा सुनी। इसके बाद सीएम शिवराज ने भजन सुनाया। जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी उनके साथ भजन गाया।
मुख्यमंत्री शिवराज भी बागेश्वर धाम के लिए पागल: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस साल दूसरी बागेश्वर धाम सरकार के मंच पर पहुंचे हैं। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम शिवराज भी बागेश्वर धाम के लिए पागल है। उन्होंने कहा कि वह सीएम शिवराज की तारीफ इसलिए नहीं कर रहे है कि वो मुख्यमंत्री है, बल्कि इसलिए कर रहे, क्योंकि उनका स्वभाव से सहज सरल है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने भी सुनाई कथा
मुख्यमंत्री शिवराज मौके पर श्रद्धालुओं को कथा सुनाई जिसमें हनुमान मोतियों की माला में से मोती तोड़-तोड़ कर उसमें भगवान राम और माता सीता की छवि देखने की कोशिश करते हैं। दरअसल बागेश्वर इस समय भक्तों के साथ-साथ राजनेताओं में भी काफी लोकप्रिय हो चुके है। राजनेता किसी भी दल का हो। सभी उनके दरबार में हाजिरी लगाते हुए दिखाई देते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री शिवराज और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जैसे दिग्गज आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
विदिशा मेरी कर्म भूमि: CM
विदिशा में आयोजित राम कथा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा स्थल पर लाडली बहना योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी को बोझ नहीं वरदान मानो, इसलिए हमने लाडली लक्ष्मी योजना और कन्या विवाह योजना बनाई। अब बहनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की है। सीएम ने कहा कि विदिशा मेरी कर्म भूमि रही है और आज भी है। महाराज जी आपका विदिशा की इस पवित्र भूमि में हृदय से स्वागत है।












Click it and Unblock the Notifications