Bhopal News: ब्राह्मण समाज का महाकुंभ आज एट्रोसिटी एक्ट खत्म करने की मांग, जंबूरी मैदान में जुटेंगे 5 लाख लोग
भोपाल के भेल जंबूरी मैदान पर रविवार को ब्राह्मण समाज और भेल दशहरा मैदान पर धाकड़ किरार समाज का महाकुंभ रखा गया है। ब्राह्मण समाज के महाकुंभ में 5 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है।

Bhopal big News: ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 जून यानी आज ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन जंबूरी मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू हो चुका है। इस महाकुंभ में समाज की ओर से लगभग 5 लाख लोग जुटने का दावा किया जा रहा है। महाकुंभ में समाज के लोग ब्राह्मण आयोग का गठन, एट्रोसिटी एक्ट समाप्त करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर विचार मंथन करेंगे।
महाकुंभ के मुख्य अतिथि के रूप में द्वारिका पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एक मंच पर आकर सभी राजनीतिक दलों को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्राह्मणों के समर्थन बिना इस प्रदेश में किसी की भी सरकार बनने वाली नहीं है।
ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पांच लाख लोग शामिल होंगे। समाज की सबसे बड़ी मांग ब्राह्मण आयोग के गठन की है। इसके अलावा पुजारियों के मानदेय, जमीन का आवंटन आदि मांगे भी शामिल है। वहीं पुजारियों को लेकर प्रदेशभर मैं सर्वे हो। प्रमुख समेत कालोनियों में बने मंदिरों के पुजारियों को भी मानदेय देने की मांग प्रमुख है।
भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा का युवक-युवती परिचय सम्मेलन
भोपाल के दशहरे मैदान में 4 जून को भारतीय किरार छत्रिय महासभा द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से सामाजिक बंधु भाग लेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications