MP Weather News: फिर बदला मौसम, आसमान में बादलों का डेरा, रिमझिम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के बीच ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इससे मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

राजधानी भोपाल में मौसम तेजी से बदलता जा रहा है ठंड के दौर के बाद अब शहर में दक्षिणी पश्चिमी हवाओं का डेरा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड गर्म हवाओं के बीच आज से मध्य प्रदेश में 7 मार्च तक मौसम इसी तरह से बदलता रहेगा। कई जगह बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगह बारिश होने की भी संभावना है। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मध्यप्रदेश में ट्रफ के बनने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश तो, कहीं रिमझिम होने की संभावना है।
इस वजह से होगी बारिश
बारिश मौसम विज्ञानिक अशफाक खान ने बताया कि मध्य प्रदेश का मौसम बदलने की वजह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होना है साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवेश भी हो रहा है। दोनों के मिश्रण में सेंट्रल इंडिया में क्लाउड फार्मेशन हो रहा है। इसी वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। शेर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री पर चल रहा है।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक खान ने बताया कि 4 मार्च की शाम से मौसम बदलने का अनुमान है। भोपाल में भी बादल छाने का अनुमान है, जबकि बैरसिया इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। अगले दिन यानी रविवार 5 मार्च को बादल छाए रहेंगे। यह क्रम लगातार चलता रहेगा। सोमवार को भी भोपाल में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। बीच-बीच में तेज हवाएं भी देखने को मिलेंगी। कई कई आंधी तूफान भी देखने को मिल सकता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications