Umaria News : उमरिया के इस गांव में कीट का आतंक, ग्रामीणों का जीना किया मुहाल, संपर्क में आने से होती है खुजली

उमरिया, 9 अक्टूबर। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के उमरिया जिले के करकेली गांव में कीट के आंतक से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया हैं। बारिश के बाद लाखों की संख्या में कीट ने धावा बोल दिया है जिसके बाद गांव वाले जिला कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। गांव में मेडिकल टीम तैनात की गई है। वैज्ञानिकों की भी टीमें जांच में लगाई गई हैं।

Itching, Karli, Chargawan

संपर्क में आने से होती है खुजली

ग्रामीणों के दावे अनुसार कीट के संपर्क में आने पर तेज खुजली होने लगती है। पूरे गांव में इन कीटों का आतंक है। कलेक्टर को जब ग्रामीणों की परेशानी की सूचना मिली तो उन्होंने एक टीम बनाकर जांच के लिए भेज दी है।

कलेक्टर उमरिया को चरगवां ग्राम पंचायत के विकासखंड करकेली के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव में एक अलग तरह का कीट बड़ी तादाद देखें जा रहे हैं। जिनसे त्वचा संपर्क होने पर बहुत खुजली होती है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सूचना मिलते ही टीम गठित कर दी है और गांव में तैनात कर दी।

इस टीम में सरकारी रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया के प्राणी शास्त्र विभाग के प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक को निर्देश दिया कि चरगवां में घूम घूम कर कीट का अध्ययन करें। जिला अस्पताल मलेरिया अधिकारियों के सहयोग से उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+