MP News: युवक को रामकथा कराना पड़ा महंगा, पत्नी के साथ पंडित ने कर दिया कांड
Chhatarpur News: पत्नी के घर से गायब होने के बाद पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पति ने कथावाचक के शिष्य द्वारा पत्नी को भगाने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की थी।

Recommended Video

Chhatarpur News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक युवक को रामकथा करवाना महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि कथावाचन के लिए आए गुरु का चेला ही यजमान की पत्नी को भगाकर ले गया। पीड़ित यजमान कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया।
बताते चलें कि 1 माह बाद जब पीड़ित की पत्नी मिल गई तो पुलिस ने उसे बयान के लिए थाने बुलाया। लेकिन महिला ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। सतना जिले के चित्रकूट धाम के धीरेंद्र आचार्य का चला नरोत्तम दास दुबे के साथ रहने के लिए इच्छा जाहिर की।
दरअसल, प्रेम प्रसंग 2021 से शुरू हुआ था। जब महिला के पति राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में रामकथा कार्यक्रम करवाया था। राम कथा सुनाने के लिए चित्रकूट के कथावाचक धीरेंद्र आचार्य बुलाए गए थे। आचार्य अपने शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रामकथा सुनाने आए हुए थे।
पति राहुल ने जानकारी दी कि राम कथा के दौरान उसकी पत्नी को नरोत्तम दास दुबे ने अपने मायाजाल में फंसा लिया था और फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों बातें करने लगे थे। पिछले 5 अप्रैल को नरोत्तम उसकी पत्नी भगा ले गया था।
इस घटना में जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जानकारी दी कि विवाद की वजह से महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए कोई मामला नहीं बनता है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications