मध्य प्रदेश में कोरोना से एमएलए की मौत, 8 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर लाया गया था दिल्ली

राजगढ़। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना की वजह से मौत हो गई।

Madhya Pradesh MLA Govardhan Dangi died from corona in gurugram hospital

बता दें कि 62 वर्षीय गोवर्धन दांगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 जीतकर पहली बार विधायक बने थे। इन्होंने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी 826 मतों से जीत हासिल की थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया था।

8 सिंतबर को यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में विधायक ने अंतिम सांस ली। मंगलवार शाम मोर्चाखेड़ी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई यात्रा के दौरान हुआ संक्रमण

विधायक दांगी अगस्त माह में अपने बड़े भाई के ऑपरेशन के लिए मुंबई गए थे। यहां उन्हें बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। इसके बाद ब्यावरा पहुंचने पर कोरोना की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। मुंबई यात्रा में उनके साथ गए उनके पुत्र, भतीजा व गनमैन भी कोरोना से पीड़ित हो गए थे, लेकिन ये सभी स्वस्थ होकर घर लौट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+