मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र : गाय और गौशाला को बनाया जाएगा मुद्दा, कमलनाथ के निवास पर बैठक

भोपाल, 7 मार्च। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। बजट सत्र में विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरने की खास तैयारी की है। मध्य प्रदेश की राजनीति के जानकारों की मानें तो विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गाय और गौशाला का मुद्दा बन सकता है।

shivraj singh chouhan

बीते दिनों भोपाल के पास बैरसिया और इंदौर के पास पेडमी गांव में हुई गायों की मौतों पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी की है।

बजट सत्र के पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें बजट सत्र के दौरान गायों की सुरक्षा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का फैसला किया गया।

साथ ही बैठक में यह भी तय किया कि बीते एक साल में मध्य प्रदेश की गौशालाओं को दिए गए अनुदान को विधानसभा के पटल पर रखने की भी मांग की जाएगी। प्रदेश में गायों की मौत के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी विपक्ष जोर-शोर के साथ उठाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 से पहले भी कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में गाय और गौशाला से जुड़े मुद्दों को शामिल किया था। कांग्रेस की सरकार बनाने में गाय से जुड़े मुद्दे को अहम माना गया था।

कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन समेत महंगाई और कई मुद्दे हैं, जिसके जरिए सरकार को घेरा जाएगा। मुख्य मुद्दा में गायों की मौत का है।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कहते हैं कि अव्वल तो यह है कि सदन के नेता प्रतिपक्ष सदन में मौजूद रहें। कई बार कमलनाथ सत्र के बीच में गैर मौजूद हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+