ब्लैक फंगस मरीजों की पहचान के लिए मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी ये खास कदम

भोपाल, 18 मई। मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) मरीजों की पहचान के लिए अगले तीन दिन मुहिम शुरू की जाएगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की केस स्टडी भी की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि म्यूकर माइकोसिस को लेकर सरकार ने देश में सबसे पहले काम करना शुरू किया। प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज में पांच अलग यूनिट स्थापित की गई है।

Madhya Pradesh government will take special steps to identify black fungus patients

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ लिया जाए तो इसकी भयावता में कमी आ सकती है। इसलिए हमने तय किया है कि अगले तीन दिन सरकारी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल के ईएनटी सर्जन के सहयोग से प्रदेश मे संघन ब्लैक फंगस के प्राथमिक पहचान के लिए मुहिम चलाएगी। निजी अस्पतालों के ईएनटी चिकित्सकों को शामिल करने के लिए ईएनटी एसोसिएशन से बात की जा रही है।

नेजल एंडोस्कोपी से की जाएगी जांच

सारंग ने कहा कि नेजल एंडोस्कोपी से संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। इसमें दुरबीन से नॉक में फंगस की जांच की जाती है और जांच के लिए सैंपल लिया जाता है। मध्य प्रदेश इस तरह की मुहिम चलाने वाला देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक की स्टडी कहती है कि म्यूकर माइकोसिस पहले नॉक और फिर आंख में जाता है। इसके बाद आंख से दिमाग में पहुंचता है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्राथमिक रूप से नॉक में ही इसका ऑपरेशन कर दिया जाता है तो फिर उसके आगे विस्तार की संभावना कम होती है। इसलिए मुहिम से पहचान कर पीड़ित को त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

ब्लैक फंगस के कारण के लिए स्टडी

सारंग ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों की केस स्टडी की जाएगी। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेज को मरीज की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि ब्लैक फंगस बीमारी कहां, किस स्थान पर, क्यों मरीजों में आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अनकंट्रोल डायबिटीज और स्टेरॉयड के ओवर डोज के कारण मरीजाें में आ रही है। यह कोविड और नॉन कोविड दोनों ही तरह के मरीजों में देखने को मिल रही है। इस स्टडी से यह भी पता लगाया जाएगा कि बीमारी गांवों, शहरों या किसी विशेष क्षेत्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। सरकार बीमारी को बढ़ने से रोकने के साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+