कोरोना वायरस पर रिचर्स और स्टडी के लिए राज्यस्तरीय इंस्टीट्यूट खोलेगी मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल, 19 जून। मध्यप्रदेश सरकार कोरोना पर रिचर्स और स्टडी के लिए राज्यस्तरीय इंस्टीट्यूट बनाएंगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को कहा कि हम इंस्टीट्यूट के लिए प्लानिंग तैयार कर रहे हैं। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने भी सहमति दे दी है। जिस प्रकार से कोरोना महामारी आई है, उसे देखते हुए रिसर्च के लिए इंस्टीट्यूट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

Madhya Pradesh government will open state level institute for research and study on corona virus

मंत्री ने कहा, हमने तय किया है कि कोविड और अन्य बीमारियों पर रिसर्च और स्टडी के लिए प्रदेश स्तरीय पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट भोपाल में बनाएंगे। इसमें महामारी विशेषज्ञ भी रहेंगे। इस इंस्टीट्यूट में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित होंगे। यहां पर अलग-अलग बीमारियों पर शोध किया जाएगा।

मंत्री सारंग ने बताया कि महिलाओं में भी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। जागरूकता के लिए प्रदेश में पिंक कैंपेन शुरू करेंगे। इसमें ग्रामीण इलाकों पर विशेष फोकस होगा। अभियान के तहत शहर व गांव में कैंप लगाएंगे, जहां डॉक्टर महिलाओं की जांच करेंगे।

21 जून से वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान
मंत्री चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम महा वैक्सीनेशन अभियान 21 जून से शुरू होगा। प्रदेश में 7 हजार सेंटर्स पर 10 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग वैक्सीन लेने के लिए प्रेरक के रूप में सेंटर्स पर उपस्थित रहेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+