एमपी में पूर्व विधायक, पत्नी, बेटे के खिलाफ क्रिमिनल केस

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आए। बालाघाट से बिसेन जीते। जीत की खुशी में सोमवार शाम जुलूस निकल रहा था। जुलूस जब पराजित उम्मीदवार अनुभा मुंजारे के आवास के सामने पहुंचा तभी किसी ने पथराव कर दिया। मुंजारे समर्थकों व बिसेन समर्थकों के बीच पथराव हुआ।
पुलिस के अनुसार इस पथराव में थाना प्रभारी लोकेश मारको सहित कई अन्य पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज भी किया था। मंगलवार को पुलिस ने मुंजारे परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं घायल मारको को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है।
बिसेन ने कहा है कि उन पर हमले की कोशिश की गई थी, मगर प्रशासन व पुलिस की सतर्कता के चलते पथराव से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications