Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश बजट 2021: अब किसानों को हर साल मिलेंगे 10 हजार, जानिए और क्या निकला देवड़ा के पिटारे से?

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में मंगलवार को पेश किया। वित्तमंत्री ने साफ किया कि इस बार सरकार न तो कोई नया कर लगाएगी और न ही पुरानें करों में कोई बढ़ोतरी करेगी।

Recommended Video

    MP Budget 2021: अब किसानों को हर साल मिलेंगे 10 हजार, जानिए बजट की खास बातें | वनइंडिया हिंदी
    बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

    बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

    किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को अब सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके अलावा एक साल में 24 हजार 200 नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है।

    MBBS की 1235 सीटें बढ़ाई जाएंगी

    मध्य प्रदेश में अगले दो साल में MBBS की 1235 सीटें बढ़ाई जाएंगी। भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में 262 करोड़ दिया गया है। भोपाल में पुलिस अस्पताल बनेगा और हर जिले में महिला थाना खोला जाएगा। भोपाल, इंदौर मेट्रो के लिए 262 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इंदौर-भोपाल सहित एक अन्य जिले में तीन कैंसर हॉस्पिटल स्थापित किए जाएंगे।

    9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे

    मध्य प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। बजट में भोपाल के गैस पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। केंद्रीय पेंशन योजना बंद होने के बाद अब पीड़ितों को राज्य सरकार के स्वयं के स्तर से पेंशन उपलब्ध कराएगी। प्रदेश में 2441 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी।

    मध्य प्रदेश में 65 नए पुल बनेंगे

    मध्य प्रदेश में 65 नए पुल बनेंगे

    मध्य प्रदेश में 65 नए पुल बनेंगे। 105 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। बजट से उम्मीद लगाये बैठे कर्मचारियों को झटका लगा है। सरकार ने बजट में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला अभी नहीं लिया है। DA के लिए कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश करने के लिए जाने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से प्रदेश के विकास का आशीर्वाद मांगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+