मध्य प्रदेश बजट 2021 : पेपरलेस बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घर पर की पूजा अर्चना
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज बजट पेश किया जाएगा। केंद्र और अन्य प्रदेशों की तरह मध्य प्रदेश का बजट भी पेपरलेस होगा। इधर, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सुबह भोपाल स्थित अपने घर पर पूजा अर्चना की और फिर वे विधानसभा के लिए रवाना हुए।
Recommended Video
MP Budget 2021: अब किसानों को हर साल मिलेंगे 10 हजार, जानिए बजट की खास बातें | वनइंडिया हिंदी

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बजट 2021 अर्थव्यवस्था में नवजीवन प्रदान करेगा। बजट 2021 में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा और न ही कर में बढ़ोतरी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications