Rajgarh News: जब द्वारे में आई बारात तो दुल्हन ने कर दिया कांड, दूल्हा पहुंचा थाने, बोला-शादी करा दो हुजूर

Rajgarh News: दरअसल, दुल्हन बबली वर्मा ने दूल्हे और उसके पिता, बारातियों के सामने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा- जब तक मेरे भाई की शादी नहीं हो जाती, जब तक मैं शादी नहीं करूंगी।

Rajgarh bride refused to marry,

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन के सामने जैसे ही दूल्हा घोड़ी से आया तो दुल्हन का इरादा ही बदल गया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बारातियों के द्वारा दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई। लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा और बाराती थाने पहुंच गए।

दरअसल, दुल्हन बबली वर्मा ने बारातियों और दूल्हे के सामने शादी लिए साफ मना कर दिया। दुल्हन बोली की जब तक मेरे भाई की शादी नहीं हो जाती, तब तक मैं भी शादी नहीं करूंगी। मेरे मना करने के बाद भी आप लोग जबरदस्ती बारात लेकर घर आ गए। इससे नाराज होकर दूल्हे और बाराती बिना नाश्ता किए पूरी बारात लेकर भोजपुर थाने जा पहुंचे।

दूल्हे ने शादी कराने के लिए थाने में शिकायत किया। आवेदन में कहा कि थानेदार साहब मेरी शादी करा दो। दरअसल एक वर्ष पहले राजगढ़ के खोखरिया गांव की बबली वर्मा और बोरदा श्रीजी गांव के सुरेश वर्मा के बीच इंगेजमेंट हुई थी। 23 अप्रैल को शुभ मुहूर्त के अनुसार शादी की तारीख फिक्स हुई थी। दूल्हे-दुल्हन के घर शादी की पूरी तैयारियां हो गईं। कार्ड छप गए, रिश्तेदार आ गए, लेकिन अब बबली दुल्हन बनने से ही मना कर दिया।

24 अप्रैल को दुल्हन के भाई बावड़ी बे गांव की लड़की से शादी होना थी। लेकिन लड़की 17 साल की यानी नाबालिग होने की वजह से दुल्हन के भाई की शादी नहीं हो सकी। इसी से नाराज होकर दुल्हन ने भी शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे गांव में आई बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम में भोजपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मवाई ने जानकारी दी कि दूल्हा सुरेश वर्मा पूरी बारात को लेकर थाने पहुंचा था। थाने में शिकायत की है। पर लड़की ने अभी शादी करने से इनकार कर दिया है। लड़की कह रही है कि पहले मेरे भाई की शादी होगी उसके बाद ही मेरी शादी होगी। गांव से बारात को लौटा दिया। जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+