प्रेमिका की इस बात से गुस्साए प्रेमी ने रात को पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

Anuppur News , अनूपपुर। रामनगर थाना इलाके के न्यू डोला कॉलरी के तालाब में दो दिन पहले महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

lover arrested in Girlfriend murder case in ramnagar

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना प्रभारी वेविंदू वेंकट टांटिया ने बताया कि 28 दिसम्बर को तालाब में न्यू डोला निवासी 32 वर्षीय पिंकी उर्फ गुड़िया का शव मिला था। शुरुआत में हत्या का यह मामला ब्लाइंड था, मगर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो परत दर परत खुलती गई और एक प्रेमी द्वारा रात को प्रेमिका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाले इस मामले का खुलासा हो गया।

lover arrested in Girlfriend murder case in ramnagar

पुलिस के अनुसार पिंकी के गले पर धारदार हथियार की चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि 27 दिसम्बर की रात को पिंकी को अंतिम बार राजू कोल के साथ देखा गया था। राजू कोल और पिंकी पिछले 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, मगर दो साल पहले ही पिंकी ने उससे अलग रहना शुरू कर दिया था। राजू कोल इसी बात को लेकर उससे नाराज था।

यूं पकड़ में आया राजू कोल
पुलिस ने संदेह के आधार पर राजू कोल की तलाश शुरू की तो वह बिजुरी रेलवे स्टेशन पर मिल गया। वह यहां से कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस उसे थाने लेकर आई और पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।

शराब पिलाने के बाद की हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी राजू कोल ने पूछताछ में बताया कि 27 दिसम्बर को उसने व पिंकी ने शराब पी और उसके बाद राजू उसे वापस हमेशा के लिए साथ रहने को मनाने लगा, मगर उसने फिर से लिव इन रिलेश​नशिप में रहने से इनकार कर दिया। इस पर राजू को गुस्सा आ गया और उसने तलवार से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव तालाब में डाल दिया।

खून लगे कपड़े जला दिए
पुलिस के अनुसार आरोपी राजू कोल ने तलवार से वारकर पिंकी की हत्या की तो उसके कपड़ों पर भी खून लग गया था। राजू ने घर आकर खून लगे कपड़ों को जला दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए राजू को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर वारदात में काम ली गई तलवार भी जब्त कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+