भोपाल में LOVE JIHAD के कथित मामले से हड़कंप, फैजल ने "शान पंडित" बनकर दोस्‍ती करके किया शारीरिक शोषण

भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कोलार इलाके में फैजल नाम के युवक ने स्वयं को शान पंडित बताकर स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ होटल में संबंध बना लिए।

राजधानी में लव जिहाद का मामला सामने आया है कोलार इलाके में फैजल नाम के युवक ने स्वयं को शान पंडित बताकर स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ होटल में संबंध बना लिए। फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता को जब अपने प्रेमी की असलियत पता चली तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। पुलिस में शिकायत करने को लेकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी के कारण पीड़िता को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। युवती की फीस की रकम को भी आरोपी छीन लिया करता था। जिस कारण उसको पढ़ाई बीच में ही छोड़ना पड़ी। अनुसूचित जनजाति थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस मामले में बलात्कार अप्राकृतिक कृत्य करने जान से मारने की धमकी देने व जाति से अपमानित करने और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

भोपाल में LOVE JIHAD के कथित मामले से मचा हंडकंप

पुलिस के अनुसार कोलार इलाके में रहने वाली 19 साल की लड़की साल 2019 में एक निजी स्कूल से 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी तभी स्कूल के बाहर आरोपी शान पंडित उर्फ फैजल का आना-जाना शुरू हो गया यही पर उसने लड़की से शान पंडित बनकर मुलाकात की। पीड़िता से दोस्ती करने के बाद आरोपी ने लड़की से फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया कुछ समय चली बातचीत के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवति को घुमाने फिराने ले जाने लगा। नवंबर 2019 में आरोपी ने युक्ति को घुमाने के नाम पर बुलाया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ ज्यादती भी की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को शादी करने का झांसा दिया। पिछले साल लड़की स्कूल पास करने के बाद कॉलेज में पहुंची उसने कॉलेज में दाखिला भी लिया। वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला भी करती थी।

लेकिन फैजल उसे रास्ते से अपने साथ ले जाया करता था आरोपी ने इस दौरान युवती के साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण किया उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी कॉलेज के एग्जाम की फीस को भी हड़प ली। जब पीड़िता को पता चला कि वह शान पंडित नहीं असल में फैजल है। तब उसने इस पूरे मामले की पुलिस को शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+