Bhopal News: बारिश के बीच 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए आरबीआई कार्यालय के बाहर लगी लंबी कतार
Bhopal News: राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है लेकिन ₹2000 का नोट बदलने वाले बारिश के बीच दौरान भी लाइन में लगे रहे। बता दे भोपाल स्थित आरबीआई कार्यालय के बाहर में लंबी कतारे देखी जा रही है। जिसके चलते कई बार जाम के हालात भी बन रहे हैं।
भोपाल के मैंदा मिल रोड स्थित आरबीआई कार्यालय के बाहर सुबह 6:00 बजे से ही नोट बदलने के लिए लंबी लाइन लग जाती है। इनमें युवक युवतियां से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहते हैं।

भोपाल वासियों के अलावा अन्य शहरों से भी लोग नोट बदलने के लिए आए हुए हैं और होटल में रुके हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नोट बदलने के लिए 5 से 10 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। होशंगाबाद से आए राजेश शर्मा ने बताया कि वह दो दिन से नोट बदलने का इंतजार कर रहे हैं।
लाइन में लगे लोगों ने इंतजार करते हुए कहा कि सरकार को सुविधा देनी चाहिए। जिससे हम लोग आसानी से नोट एक्सचेंज कर सके। गोड्डा लव है कि बैंकों में 8 अक्टूबर से 2000 के नोट बदलने बंद हो गए थे अब आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय में यह नोट बदले जा रहे हैं।
नोट बदलने वालों में कुछ नौकरीपेशा लोग भी हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी आय बेहद कम है जबकि उनके पास 20,000 से अधिक के 2000 के नोट है, इसलिए संदेह हो रहा है कि कोई ऐसे लोग के जरिए नोट बदलाव तो नहीं करा रहा है।
₹2000 का नोट बदलने आने वालों के तर्क भी अजीब तरह है। नोट बदलने आए लोगों में से कई लोगों ने कहा कि वह नोट रखकर भूल गए थे। दीपावली की साफ सफाई में यह नोट मिले तो इन्हें बदलने यहां आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications