Raisen: बरेली में पटवारी रामनारायण सक्सेना को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार
रायसेन में एक पटवारी रामनारायण सक्सेना को ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम लगातार भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरी को ट्रैप करने में लगी हुई है। लगातार सीबीआई और लोकायुक्त की टीम प्रदेश में रिश्वतखोर ऊपर कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी रिश्वत के मामले थमने रहे। ताजा मामला रायसेन का है जहां पर एक पटवारी को ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला रायसेन जिले की बरेली तहसील का है जहां पर पटवारी ने फरियादी से जमीन के बटन में सुधार करने के एवज में ₹25000 की रिश्वत मांगी थी। लेकिन फरियादी ने लोकायुक्त को शिकायत कर दी। जिसके बाद आज पटवारी को रंगे हाथ ₹15000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा।
रायसेन जिले में तहसील बरेली के ग्राम बाग पिपरिया के रहने वाले राघवेंद्र सिंह धाकड़ ने भोपाल लोकायुक्त की टीम को शिकायत की थी कि उनके द्वारा बिक्री की गई नो डेसीमल जमीन के बटांकन के सुधार के लिए पटवारी राम नारायण सक्सेना द्वारा ₹25000 की रिश्वत मांगी जा रही है। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जांच करी तो शिकायत सही पाई गई। उसके बाद राम नारायण सक्सेना को ट्रैप करने के लिए योजना बनाई गई।
आज 27 अप्रैल 2023 को लगभग 3 बजे लोकायुक्त की टीम ने रायसेन में प्रतिभा परिषद स्कूल के पास पटवारी राम नारायण सक्सेना को 15 ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। फिलहाल पटवारी पर कार्रवाई जारी है। इसके अलावा खरगोन जिले के पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है पटवारी जितेन सोलंकी के गोरी धाम स्थित मकान सहित चार ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। यहां पर भी कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications