Bhopal News: नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, पेंशन प्रकरण में मांगे थे 5 हजार रुपये

मध्य प्रदेश के भोपाल नगर निगम कार्यालय में तैनात एक बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दौलत कुमार है, जो नगर निगम की पेंशन शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत था। उसे 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

मुकेश दनके, निवासी पंचशील नगर भोपाल ने लोकायुक्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिताजी का हाल ही में निधन हुआ है और अब वे अपने माता जी के नाम पर पेंशन प्रकरण करना चाहते थे। इसके लिए नगर निगम कार्यालय स्थित पेंशन शाखा में तैनात दौलत कुमार द्वारा उनसे ₹5,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

Lokayukta caught Municipal Corporation Babu taking bribe had asked for 5 thousand rupees in pension

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की सत्यता की जांच की और पाया कि रिश्वत की मांग सही है। इसके बाद धारा 7 (पीसी एक्ट, 1988) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

लोकायुक्त की कार्रवाई

आज लोकायुक्त पुलिस ने दौलत कुमार को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक उमा कुशवाह ने किया। ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक नेहा परदेशी, बृज बिहारी पांडे, राजेंद्र पावन, और मुकेश पटेल भी शामिल थे।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेने के मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है, और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई का महत्व:

यह लोकायुक्त पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामलों की जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई करने से आम जनता को राहत मिलती है। पेंशन प्रकरणों में भ्रष्टाचार की यह घटना इस बात का संकेत है कि सार्वजनिक सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+