कौन हैं महेंद्र सिंह? आखिर बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी क्यों बनाया, जानिए
Loksabha Election 2024: भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।
Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी की है।
जेपी नड्डा ने महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप है। यह लिस्ट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के द्वारा जारी की गई है।

2 नेताओं को मिली मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी
भाजपा ने प्रभारियों की जो नई लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक दो नेताओं को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य डॉक्टर महेंद्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। उपाध्याय दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में डॉक्टर महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के नेता हैं। वह 2012 से उत्तर प्रदेश के विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं। डॉक्टर महेंद्र सिंह असम राज्य प्रभारी रहे हैं। असम विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता का मिली थी।
महेंद्र सिंह एक राजनेता के साथ-साथ वकील भी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनके पास डॉक्टरेट की डिग्री है। 1992 में सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद डॉक्टर महेंद्र सिंह ने साल 1995 में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया। वर्ष 2003 में उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की।












Click it and Unblock the Notifications