Bhopal news: बिना मांगे लोन दिया, ऐप डाउनलोड कराकर ठगों ने खाते से उड़ाई रकम, सावधान रहें

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में जालसाजी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां बिना मांगे लोन देकर फरियादी से ₹60 हजार ठग लिए।

भोपाल में ऐप डाउनलोड कराकर ठगों ने खाते से उड़ाई रकम

राजधानी भोपाल में बिना मांगे लोन देकर ठगी करने का एक रोचक मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ओने पहले तो एक निजी कंपनी के सेल्समैन को बिना मांगे लोन दे दिया और जब उसने अनचाहे लोन को वापस करना चाहा तो आरोपियों ने उस से लोन का पैसा लेने के दौरान ₹60 हजार ठग लिए। आरोपियों ने उसके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड कराया और ऑनलाइन खाते में सेंध लगाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में जांच के बाद साइबर क्राइम ब्रांच ने शिकायत पिपलानी थाना पुलिस को भेजी है। यहां पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

फोन-पे से ट्रांसफर किए रुपए

पिपलानी थाना पुलिस के मुताबिक पात्रा पुल के पास बरखेड़ी जहांगीराबाद के रहने वाले देवेंद्र रैकवार (पुत्र भगवानदास) 35 साल के है और एक निजी कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2022 को उनके खाते में इंसेंट सैलरी ऐप के माध्यम से लोन के तौर पर ₹14 हजार जमा हुए थे। जब उन्होंने लोन का पैसा वापस करने के लिए गूगल पर इंसेंट सैलरी ऐप के टोल फ्री नंबर सर्च कर कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले विकास नाम के व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आपको एक हफ्ते के बाद लोन के तौर पर मिले ₹14000 के एवज में ₹22 हजार जमा करना होगा। अगर ऐसा नहीं चाहते हो तो हमारे मैनेजर से बात कर लो।

इसके बाद देवेंद्र रैकवार ने जालसाज विकास के दिए नंबर पर कॉल किया। इसके बाद दूसरे जालसाज से बात कर उसके मोबाइल नंबर पर फरियादी ने फोन पे के माध्यम से ₹14 हजार ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने लोन जमा करने की पूरी प्रक्रिया कराने का झांसा देकर फरियादी के मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद शातिर जालसाज ने तीन बार में फरियादी के एसबीआई खाते से ₹60 हजार ट्रांसफर कर लिए। वारदात के वक्त फरियादी इंद्रपुरी पिपलानी में अपनी कंपनी के काम के सिलसिले में पहुंचा था। वारदात का पता चलने के बाद फरियादी ने तलैया थाना पुलिस को शिकायत की थी। जहां से उसे साइबर क्राइम भोपाल भेज दिया गया। जहां पर शिकायत जांच के बाद घटना स्थल पिपलानी का होना पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+