Morena News: शराबबंदी को लेकर खंडोली गांव के लोगों ने पेश की मिसाल, कसम खाई कि न पीएंगे और न पीने देंगे
पंचायत में बुजुर्ग और युवाओं ने एक सुर में शराब का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। जिले में खांडोली अवैध शराब के कारोबार को लेकर चर्चित था। वहां भी ग्रामीणों ने इससे तौबा कर ली है।

एमपी के मुरैना जिले के एक गांव वालों ने एकजुट होकर शराब पर प्रतिबंध लगा दिया। खंडोली पंचायत में गांव बालों ने महापंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत में गांव के युवा- वृद्ध समेत सभी लोगों ने शराब न पीने की शपथ ली। वहीं, गांव वालों ने कहा कि वे न तो शराब बेचेंगे और न ही गांव में शराब बिकने देंगे। पंचायत में तय हुआ कि जो भी इस बात को नहीं मानेगा उसके खिलाफ गांव के लोग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएंगे। पुलिस ने भी इस महापंचायत का समर्थन किया है और ग्रामीणों को पूरा सहयोग देने का विश्वास दिलाया है।
मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत खंडोली स्थित हनुमान मंदिर में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। यह पंचायत शराबबंदी को लेकर आयोजित की गई थी। गांव के सभी लोगों ने एक स्वर से शराबबंदी का पुरजोर समर्थन किया।
इस महापंचायत के ग्राम पंचायत में गांव के युवक, वृद्ध, और महिलाएं सभी शामिल हुए। गांव के युवाओं ने संकल्प लिया कि गांव में ना तो शराब पीएंगे और ना ही गांव में शराब बिकने देंगे। साथ ही ग्रामीणों ने तय किया है कि जो भी नियम का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी अगर बात नहीं मानी गई तो गांव के लोग उस शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। इस महापंचायत में महिलाओं और युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही महापंचायत में गांव में अवैध शराब बेचने वालों ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने अपनी दुकान बंद की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस फैसले में गांव वालों के साथ हैं।
एएसपी ने भी पंचायत के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि ने गांव वालों ने बहुत अच्छा फैसला लिया है। इससे कई परिवार टूटने से बच जाएंगे। गांव वालों को पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications