बजट सत्र को लेकर CM की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने को लेकर बनी रणनीति
भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बजट प्रस्तुत होने से पहले विपक्ष के आरोपों पर जवाब देने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। सीएम शिवराज ने कहा कि हमने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जन कल्याण के अनगिनत काम किये है, इसलिए हमारे अस्त्र-शस्त्रों की कमी नही है। हमें पूरे उत्साह और दमदारी के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है। हाल ही की विकास यात्रा में जो जनसमर्थन हमे मिला वह अभूतपूर्व था। आज जो आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत हुआ है उसने नंबर वन मध्यप्रदेश की इबारत लिख दी है।

प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, सकल घरेलू उत्पाद में 18 गुना वृद्धि : CM शिवराज
विधायक दल की बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि आर्थिक विकास दर में हम देश में सबसे आगे हैं। सकल घरेलू उत्पाद 2001-02 में 71 हजार 594 करोड़, जो बढ़कर 13 लाख 22 हजार करोड़ हो गया है। अब इससे अंदाज लगा सकते हैं, हमारी जीएसडीपी किस गति से आगे बढ़ रही है। प्रति व्यक्ति आय यदि देखें तो 2001-02 में 11 हजार 718 रुपये थी, जो 2011-12 में बढ़कर 38 हजार 497 रुपए हुई, 2022-23 1 लाख 40 हजार 500 रुपए हो गई है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का मतलब है लोगों के पास लगातार आय के साधन बढ़ रहे हैं। ऋण और जीएसडीपी का जो अनुपात है, 2005 में यह अनुपात वो 39.5 प्रतिशत था, लेकिन कोविड महामारी के बावजूद 2020-21 में 22.6 प्रतिशत हो गया है। यह अपने आप में सिद्ध करता है कि जीएसडीपी के अनुपात में ऋण का प्रतिशत लगातार घटा है। अगर आप देखेंगे तो पिछले साल हमारा पूंजीगत व्यय 37 हजार 89 करोड़ रुपए था, हमने एक साल में उसे 23.18 प्रतिशत बढ़ाया है। अब बढ़कर हो गया है 45 हजार 685 करोड़ रुपए। औद्योगिक विकास दर जो 2001-02 में -0.61 प्रतिशत थी। 2022-23 में यह बढ़कर 24 प्रतिशत हुई। ये अभूतपूर्व वृद्वि है। अगर आप राजस्व संग्रहण की बढ़ती हुई गति को देखेंगे तो हमने लगातार राज्य के करों का संग्रह भी बढ़ाया है और 3 वर्षों में यह 7.94 प्रतिशत है। मतलब हम अपने राजस्व स्टेट का कर लगातार बढ़ाते चले जा रहे है ।

मध्यप्रदेश आर्थिक विकास के मामले में ओर मजबूत: अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में उच्चतर आर्थिक विकास, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और समाज में उसके प्रभाव के परिणामों का आंकलन किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण में जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार मध्यप्रदेश आर्थिक विकास के मामले में ओर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 2021-22 में जो आर्थिक वृद्धि दर 18.02 प्रतिशत थी जो कि कोविड के बाद बांउस बैक हुई थी, वह अग्रिम अनुमान के अनुसार 2022-23 में 16.45 प्रतिशत है। यह प्रदेश सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, सकल घरेलू उत्पाद में 18 गुना वृद्धि
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022-23 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 13,22,821 करोड रुपए अनुमानित है, जो कि कांग्रेस सरकार के समय 2001-02 में 71,594 करोड रुपए था। सकल घरेलू उत्पाद में तब से लेकर अब 2022-23 में 18 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पर कांग्रेस कर्ज लेने का जो आरोप लगाती है, उस कांग्रेस को यह जरूर देखना चाहिए कि वर्ष 2005 में ऋण जीएसडीपी अनुपात 39.5 प्रतिशत था। लेकिन कोविड महामारी के दो वर्ष बाद भी 2020-21 में 22.6 प्रतिशत रहा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार का पिछले साल पूंजीगत व्यय 37 हजार 89 करोड़ था, सरकार ने इसे 23.18 प्रतिशत बढा़कर 45 हजार 685 करोड रुपए किया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में अभी तक का यह सर्वाधिक पूंजीगत व्यय है। जो ऐतिहासिक है। आगामी बजट में इसका असर दिखाई देगा।

भाजपा सरकार में हुई सिंचाई क्षमता में 585 प्रतिशत की रिकार्ड तोड वृद्धि
हितानंद शर्मा ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली आम व्यक्ति की मूल सुविधाएं है। इस दिशा में भी भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक वृद्धि हासिल की है। यह आर्थिक सर्वेक्षण दर्शाता है। कांग्रेस के समय 2003 में सिंचाई की क्षमता पूरे प्रदेश में 7 लाख 68 हजार हेक्टेयर हुआ करती थी, जो आज 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है। यह 585 प्रतिशत की रिकार्ड तोड वृद्धि किसानों की मेहनत और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सुफल प्रयासों का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुन्देलखण्ड की केन बेतवा परियोजना के लिए 44 लाख 605 करोड रूपए के प्रावधान किए और आम बजट में 3 हजार 500 करोड भी आवंटित कर दिए है। श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने नदी जोडों का जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री जी केन बेतवा के माध्यम से पूरा कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications