Bhopal News: PM नरेंद्र मोदी के जंबूरी मैदान पहुंचने पर BJP के लाखों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया। बता दे पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे।

बता दे पीएम मोदी सोमवार को भोपाल दौरे पर हैं। PM जंबूरी मैदान में होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को थोड़ी देर में संबोधित करेंगे। 2013 से भाजपा हर 5 साल में जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ता महाकुंभ कर रही है। पीएम मोदी तीसरी बार इसके मुख्य वक्ता होंगे। BJP का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेश भर से 12 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

Lakhs of BJP workers gave a warm welcome to PM Narendra Modi when he reached Jamboree Maidan.

कार्यकर्ताओं के लिए की गई व्यवस्थाएं

बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़े वाटरप्रूफ डॉम बनाए गए है। पीएम के मंच के ठीक सामने बने डोम में करीब 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मंच के सामने बने डोम के दोनों तरफ दो बड़े-बड़े डॉम बनाए गए हैं। इसमें कार्यकर्ताओं की बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है। कार्यक्रम को लेकर पूरे सभा स्थल को 42 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में 1500 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

चुनावी लिहाज से पीएम का संबोधन अहम

अगले ढाई महीनें में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन अहम माना जा रहा है। मध्य प्रदेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विजन रखेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। इसके साथ ही वे कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नाकामियां कैसे लोगों तक पहुंचाएं इस पर रणनीति पेश करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ये जन सैलाब, उमंग, उत्साह, महाकुंभ, महासंकल्प, बहुत कुछ कहता है। यह दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है? यह दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा। यह दिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।

मेरे परिवारजनों, मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। जन संघ के जमाने से लेकर आज तक बीजेपी को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयराजे सिंधिया, सुंदरलाल पटवा, वीरेंद्र सकलेचा.. एमपी से निकले ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है।

कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति और कुशासन

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। आजादी के बाद मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा। लेकिन, कांग्रेस ने साधन - संपन्न मध्यप्रदेश को समर्थ युवाओं वाले मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया दोस्तों। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी। यहां के युवाओं ने उस दौर की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखीं। यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया। इसीलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं ने चारों तरफ से विकास करता मध्यप्रदेश ही देखा है। मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी गेहूं उत्पादक राज्य के रूप में देखा है। शिक्षा के उभरत केंद्र के रूप में देखा है, इसीलिए आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगों ने बनाया है, उस विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं, भटके नहीं और अटके भी नहीं।

हम अपने आसपास देख रहे हैं कि जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस वहां सिर्फ बर्बादी लाई। हमने महाराष्ट्र में देखा है कि कैसे कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर - 1 काम बना दिया। मध्यप्रदेश के विकास के लिए आने वाले कुछ साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज पूरी दुनिया से भारत में निवेश आ रहा है। अलग-अलग राज्यों में आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+