Ladli behna yojana: CM बोले, E-KYC के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, गांव-गांव में शिविर लगाकर भरे जाएंगे फॉर्म

सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे रहते बहनों को कोई परेशानी हो, तो मेरा मुख्यमंत्री रहने का मतलब ही क्या है। बहनों को परेशान न होना पड़े इसके लिए गांव-गांव फ्री में ई-केवाईसी करवाई जाएगी।

CM शिवराज बोले, E-KYC के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार नीतियां बना रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने महिलाओं के लिए "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना" बनाई है। इस योजना लेकर मुख्यमंत्री शिवराज लगातार एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। इस योजना को लेकर कल भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" का फॉर्म भरने, ई-केवाईसी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। गांव-गांव में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे, ई-केवाईसी की जाएगी। ई-कवाईसी के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। वह शुल्क सरकार भरेगी।

बता दे मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने के लिए भाजपा सरकार "लाडली बहना योजना" को लेकर जनता के बीच जाना चाहती है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को ₹1000 हर महीने दिए जाएंगे। इस योजना की व्यक्तिगत रूप से सीएम शिवराज खुद निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण की योजना है। इस योजना को बनाकर मेरा जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण के लिए मैंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। बहनों को प्रतिमाह ₹1,000 यानी साल में ₹12,000 मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरने, ई-केवाईसी के लिए महिलाओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। शहरों और गांव-गांव में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे, ई-केवाईसी की जाएगी और इसके कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये शुल्क सरकार भरेगी।

Recommended Video

    CM बोले, E-KYC के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, गांव-गांव में शिविर लगाकर भरे जाएंगे फॉर्म

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने बचपन में बेटियों के साथ अन्याय और भेदभाव होते देखा है, इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और तय किया कि बेटी अगर पैदा होगी तो लखपति बनकर पैदा होगी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज 44 लाख 40 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश की धरती पर हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए सीएम शिवराज को रक्षासूत्र भी बांधा। इस पर सीएम ने कहा कि यह सिर्फ कच्चा धागा नहीं, भाई और बहन के बीच स्नेह व प्रेम का बंधन है। मैं पूरे प्रदेश की बहनों को वचन देता हूं कि अपनी बहनों के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+