MP News: CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ₹1541 करोड़ ट्रांसफर किए, जानिए कब से हर माह मिलेंगे ₹1500
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने श्योपुर से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में ₹1541 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस बार महिलाओं को 1250 रुपये के हिसाब से पैसा मिला है। मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की कि अब अगली किस्त से महिलाओं को ₹1500 दिए जाएंगे।
सीएम ने कहा- "बहनों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस कहती थी कि यह योजना बंद हो जाएगी, लेकिन हम पैसे दे रहे हैं। कांग्रेस वालों की आंखें हैं तो देख लें।"

उन्होंने साथ ही कहा कि "भाई दूज के बाद यानी नवंबर 2025 से लाड़ली बहनों को ₹1500 प्रतिमाह मिलना शुरू होगा।"
लाड़ली बहना योजना: अब तक का सफर
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उद्देश्य था- 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
- शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 की सहायता दी गई थी।
- रक्षाबंधन 2023 पर इसे बढ़ाकर ₹1250 किया गया।
- अब ₹1500 प्रतिमाह की नई राशि से योजना का कुल मासिक खर्च ₹1859 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
- इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर अतिरिक्त ₹318 करोड़ का वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
योजना से 1.27 करोड़ परिवार लाभान्वित हो रहे हैं, हालांकि आय सीमा जैसी शर्तों के कारण कुछ महिलाएं अब भी वंचित हैं।
कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
- लाभार्थी https://cmladlibahna.mp.gov.in
- पोर्टल पर जाकर
- नाम, मोबाइल नंबर या राशन कार्ड से OTP वेरिफाई कर अपनी स्थिति देख सकते हैं।
- आज की किस्त दोपहर 2 बजे के बाद खातों में पहुंची है।
श्योपुर को विकास की सौगातें
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर ₹532.39 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
- ₹98.87 करोड़ के निर्माण कार्य पूरे हुए।
- ₹460.40 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया।
- इनमें ट्रांसपोर्ट नगर, सांदीपनि विद्यालय, और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।
- सीएम ने कहा, "चीता प्रोजेक्ट जहां-जहां फेल हुआ, वहां श्योपुर में सफल रहा है।"
स्वास्थ्य क्षेत्र में नई योजनाएं
- सीएम ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 32 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं,
- जिनमें पिछले एक साल में ही 8 नए कॉलेज शामिल हैं।
- श्योपुर में जल्द ही नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम में जेबकतरों का आतंक
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने हंगामा मचा दिया।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा जिला मंत्री सहित करीब 25 लोगों की जेब कट गई और लगभग ₹2 लाख से अधिक नकद चोरी हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications