Bhopal News: लेडीज टेलर ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी दुकान में तिरंगा झंडे के साथ लहराया फिलिस्तीन का झंडा
Bhopal News: भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक युवक द्वारा अपनी दुकान के बाहर भारतीय ध्वज के साथ फिलिस्तीन का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फिलिस्तीन का झंडा उतारकर जब्त कर लिया है।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की प्रतिक्रिया
पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी ने पुलिस से बहस की और झंडा लौटाने का दबाव डाला। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर उसके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस दौरान पार्षद देवेंद्र भार्गव और उनके समर्थक भी थाने पहुंचे।

आरोपी की पहचान और मामले की जानकारी
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी हफीज खां (40) पीजीबीटी कॉलेज रोड का निवासी है और कॉलेज के करीब न्यू फैशन लेडीज टेलर्स नाम की दुकान चलाता है। गुरुवार की दोपहर को स्थानीय रहवासियों ने सूचना दी कि आरोपी ने अपनी दुकान पर एक कोने में भारतीय ध्वज और दूसरे कोने में फिलिस्तीन का झंडा लगाया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूचना की तस्दीक की और हफीज को हिरासत में लिया। फिलिस्तीन के झंडे को जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ शासन की ओर से कार्रवाई की गई है।
आगे की प्रक्रिया
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह घटना राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गई है और इसकी जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications