Bhopal News: शातिर पति ने पत्नी के नाम पर लिया ₹50 लाख का लोन, चेक पर किए फर्जी साइन
राजधानी भोपाल में वाइफ से बदला लेने के लिए पति ने पत्नी के फर्जी साइन कर बैंक में लोन चुकाने के लिए चेक दे दिया। बैंक के नोटिस के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

राजधानी भोपाल में महिला की शिकायत पर उसके पूर्व पति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल आरोपी अपने पत्नी के नाम पर ₹50 लाख का लोन लिया था। बाद में किस्त चुकाने के लिए उसने बैंक में चेक जमा किया। उस चेक में पत्नी की जगह उसने खुद ही हस्ताक्षर कर दिए थे।
शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी कि उसके पूर्व पति ने उसके नाम पर ₹50 लाख का लोन लेकर बैंक को रकम चुकाने का फर्जी सिग्नेचर किया हुआ चेक थमा दिया। इसके अलावा कुछ किस्त आरोपित पति द्वारा नहीं चुकाई गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर शुरू कर दी है। 2 साल पहले दोनों का तलाक हो चुका है।
शाहपुरा थाने के एसआई अमित भदोरिया ने जानकारी देते बताएं कि 23 वर्षीय युक्ति युवा खान कोहेफिजा इलाके में रहती है। उनकी शादी एरो सिटी रोड के रहने वाले अब्दुल रहीम अंसारी से हुई थी साल 2020 में कोरोना काल में अब्दुल रहीम ने पत्नी के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाहपुरा ब्रांच से ₹50 लाख का लोन लिया था।। उसे मास्क बनाने की फैक्ट्री खोलनी थी। 1 साल बाद पति-पत्नी में तलाक हो गया युवा खान ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसके पास बैंक से नोटिस आया था नोटिस लोन की किस्त जमा नहीं करने का था। हालांकि कुछ किस्तें आरोपी पति ने जमा कराई हुई थी।
हिबा खान बैंक पहुंची उसे पता चला कि पति ने किस्त नहीं भरी है। इसके अलावा जो चेक दिए है, उसमें हस्ताक्षर भी मिसमैच हो रहे हैं। हिबा ने चेक देखने के लिए मांगे तो पता चला कि चेक में जो साइन हुए वह भी उसके नहीं है। इसके बाद उसने अपने एक्स हस्बैंड के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। इसके अलावा हिबा ने महिला थाने में पति के खिलाफ उत्पीड़न और अप्राकृतिक कृत्य का मामला भी दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications