"केजरीवाल" काम ₹1 करोड़ के करते हैं और विज्ञापन ₹10 करोड़ के देते हैं : CM शिवराज सिंह चौहान

MCD चुनाव में BJP का प्रचार करने पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि केजरीवाल 'करप्शन वाल' बन गए हैं। एक नहीं अनेकों घोटाले दिल्ली में हो रहे हैं। यह देखकर हमें शर्म आती है।

दिल्ली के MCD चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा किकेजरीवाल काम ₹1 करोड़ के करते हैं और विज्ञापन ₹10 करोड़ के देते हैं! उन्होंने कहा कि केजरीवाल 'करप्शन वाल' बन गए हैं। एक नहीं अनेकों घोटाले दिल्ली में हो रहे हैं। यह देखकर हमें शर्म आती है कि केजरीवाल जी के एक मंत्री पहले से ही जेल में हैं और जेल में भी मसाज करवा रहे हैं और दूसरे मंत्री अभी मसाज करके जेल जाने के लिए तैयार हैं।

CM शिवराज ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जमकर हमला बोला

बुधवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में एमसीडी चुनाव के अंतर्गत शकरपुर मुख्य बाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। शिवराज ने कहा कि हमारा देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक तरफ देश का मान, सम्मान व स्वाभिमान और दूसरी तरफ गरीबों का कल्याण। लोग मुझे मामा कहते हैं। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई क्योंकि मैंने देखा कि उत्तर भारत व मध्यप्रदेश के उत्तर में बेटे ज्यादा पैदा होते थे, बेटी कम जन्म लेती थीं। बेटियां बोझ नहीं, वरदान बनें इसके लिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी के जन्म के लेते ही माता-पिता के खाते में ₹30 हजार रुपये जमा करेंगे।

सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश की हितकारी योजनाओं को बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि मेरी कल्पना थी कि मध्यप्रदेश में बेटी अगर पैदा होगी तो लखपति ही होगी। 2006-07 में हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की। जिन छोटी-छोटी बेटियों को गोदी में लेता था, उछालता था। आज मेरी वह बेटियां कॉलेज जा रहीं हैं। केजरीवाल जी ने शराब घोटाले से लेकर एक नहीं अनेकों घोटाले किये। यदि गिनाने बैठ जाएं तो रात पूरी हो जाए। आप सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे विज्ञापन में खर्च कर रही है। गरीब जनता का पैसा केजरीवाल जी विज्ञापन में उड़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली के हैं और विज्ञापन मध्यप्रदेश के अखबारों में फ्रंट पेज पर दे रहे हैं। हालत यह है कि वह काम ₹1 करोड़ के करते हैं और विज्ञापन ₹10 करोड़ के देते हैं! आप की असलियत को पहचानिए। इतने घपले और घोटाले इन्होंने किये हैं कि यह लंबे समय तक बचने वाले नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+