अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड का बायकॉट शुरू,हिंदू संगठन बोले- देशभर में करेंगे आंदोलन,मंत्री सारंग ने लिखा पत्र

भोपाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने फिल्म थैंक गॉड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में फिल्म के बायकॉट के पोस्टर लेकर विरोध जताया। कायस्थ समाज का कहना है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को जिस तरह से दिखाया

भोपाल, 21 सितंबर। एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद पूरे देश में कायस्थ समाज के लोग फिल्म का बायकॉट कर है। उनकी मांग है कि सरकार इसे बैन कर दे। राजधानी भोपाल में मंगलवार को हिंदू संगठन और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में फिल्म के बायकॉट के पोस्टर लेकर विरोध जताया। कायस्थ समाज का कहना है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को जिस तरह से दिखाया गया है वह गलत है। फिल्म को देशभर में बैन कर देना चाहिए। इस मामले में एमपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को फ़िल्म थैंक्स गॉड को बैन करने की मांग को लेकर पत्र लिखा।

फिल्म में भगवान चित्रगुप्त पर आपत्तिजनक दृश्य व अभद्र टिप्पणी !

फिल्म में भगवान चित्रगुप्त पर आपत्तिजनक दृश्य व अभद्र टिप्पणी !

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिल्म में कायस्थों के आराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त जी पर आपत्तिजनक दृश्य व अभद्र टिप्पणी की गई है। ये एक निंदनीय कार्य है। अजय देवगन जैसे एक समझदार व्यक्ति के द्वारा इसकी स्वीकृति और फिल्म का फिल्मांकन करना अत्यंत दुखद है। जिसे आज पूरे भारत देश का कायस्थसमाज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। देश के सभी फिल्म जगत से जुड़े लोगों से अपील है कि इस फिल्म से हमारे आराध्य चित्रगुप्त भगवान के जितने भी चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, उन्हें या तो अलग किया जाए या इस फिल्म को रिलीज करने से रोका जाए, नहीं तो इस भारत देश का पूरा कायस्थ समाज इस फिल्म का बायकॉट करेगा। हमारे आराध्य देवता का अपमान हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह अशोभनीय है। जिस तरह ट्रेलर में कुछ अंश दिखाए गए हैं यह परिकल्पना से बिल्कुल अलग है। हम संस्कारधानी और देश के सभी कायस्थों से विनती आग्रह और अपील करते हैं कि इस तरह के फिल्मों का बायकाट करें।

फिल्म को बैन करने के लिए मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा पत्र

फिल्म को बैन करने के लिए मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा पत्र

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग 18 सितंबर को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिख चुके हैं जिसमें उन्होंने दिखाई जा रहे फिल्म के ट्रेलर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म 'थैंक गॉड' को बैन किए जाने के संबंध में आग्रह किया। फिल्म में कायस्थ समाज के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी पर आपत्तिजनक दृश्य व अभद्र टिप्पणी की गई है। जिसका समाज घोर विरोध करता है।

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी हुआ था बायकॉट

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी हुआ था बायकॉट

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया पर जमकर बायकॉट किया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म बायकॉट ट्रेंड होने के बाद आमिर खान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर आमिर खान को नसीहत दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि किसी धर्म विशेष को सॉफ्ट टारगेट बनाकर फिल्म क्यों बनाई जाती है, जिससे आपको बाद में माफी मांगना पड़े।

 बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर अर्जुन कपूर ने दिया था बयान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा था निशाना

बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर अर्जुन कपूर ने दिया था बयान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा था निशाना

बॉलीवुड की फिल्मों बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर हाल ही अभिनेता अर्जुन कपूर ने बयान देते हुए कहा था कि ये हमारी सबसे बड़ी गलती है कि हम इस मुद्दे पर चुप है। लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने ये माना कि हमारा काम बोलेगा। हमें अब और सहन नहीं करना चाहिए। इसके बाद अर्जुन कपूर को यह बयान देना भारी पड़ गया। पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी, फिर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर पर निशाना साधा था।

गृहमंत्री मिश्रा ने अर्जुन कपूर को फ्लॉप एक्टर बताते हुए कहा था कि जनता को धमकाने की बजाय अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि अब कोई फ्लॉप और फ्रस्टेट एक्टर जनता को धमकाए, ये अच्छा नहीं मानता मैं। अगर जनता को धमकाने की जगह वह अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें, तो मैं सभझता हूं ज्यादा अच्छा है।"

गृह मंत्री ने ने आगे कहा था कि मेरा उनसे एक सवाल है, क्या वह या जो हिमायती हैं टुकड़े-टुकड़े वालों के, उनमें किसी में हिम्मत है कि किसी और धर्म पर फिल्म बना सकें, और धर्म के लिए अपमानित शब्द बोल सकें, और धर्म के देवाताओं को नीचा दिखा सकें, सिर्फ हम सनातनी लोगों के साथ ऐसा करके फिर जनता को धमकी देते हो बॉयकॉट पर। इंतजार करो आप भी अर्जुन। अब जनता जागरूक हो चुकी है।'

ये भी पढ़ें : ब्राह्मणों को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा के विवादित बोल, सोशल मीड...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+