Karva chauth: एक पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत, जानिए राजा दशरथ का क्यों मानती है अवतार?

चित्रकूट में तीन विवाहिता बहनें अपने पति कृष्णा को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं। सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ पर बीते 14 सालों से तीनों बहनें करवा चौथ के व्रत पर अपने पति को एक ही छलनी से एक साथ देखती चली आ रही हैं।

Karva chauth 2023: आपने कहानियों में एक पत्नी के पांच पतियों की कहानी जरूर सुनी होगी, लेकिन आज के दौर में ऐसा करना काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक परिवार चित्रकूट में है, जहां एक युवक की तीन पत्नियां हैं। यह तीनों ही पत्नियां एक साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं। चलनी में से चांद और पति का दीदार एक साथ करती हैं। पति भी तीनों को एक साथ पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है।

भगवान दशरथ का मानती हैं अवतार

भगवान दशरथ का मानती हैं अवतार

यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के चित्रकूट का है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट का यह परिवार अनोखा है। आज के युग में लोगों से एक पत्नी नहीं संभलती है, लेकिन कृष्णा नामक इस युवक की तीनों पत्नियां खुशी-खुशी रहती हैं। तीनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं, इनके नाम हैं रीना और पिंकी, शोभा । तीनों बहनों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पढ़ाई की हैं। तीनों बहनों ने 12 साल पहले पति के रूप में कृष्णा को स्वीकार किया था। तीनों पत्नियां अपने पति को भगवान की तरह दशरथ का अवतार मानती हैं।

एक पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा व्रत

एक पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा व्रत

मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में कृष्णा नाम के व्यक्ति की 3 पत्नियां हैं और तीनों आपस में सगी बहने हैं। कृष्णा की शादी करीब 18 वर्ष पहले हुई थी। तीनों पत्नियां कृष्णा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है और चांद के सामने उसे ही देखकर ही अपना व्रत तोड़ती हैं। सोशल मीडिया इनकी फोटो प्रतिवर्ष वायरल होती है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानिए कैसे हुई शादी

जानिए कैसे हुई शादी

जानकारी के मुताबिक़, कृष्णा 1 दुकान पर कार्य करता था। इस दौरान उसे मालिक की बेटी शोभा से प्यार हो गया और दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद उसके ही घर पर रहने लगा। इसी दौरान उसे शोभा की बहन रीना से भी मोहब्बत हो गई। और फिर इन दोनों ने भी मंदिर जाकर विवाह कर लिया। तीनों किराए पर घर लेकर साथ रहने लगे। कुछ महीने के बाद पिंकी ने भी कृष्णा से विवाह कर ली। फिलहाल चारों अपने क्षेत्र से बाहर किराए के कमरे में ख़ुशी ख़ुशी रहती हैं। प्रतिवर्ष करवाचौथ के आस-पास इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

दुनिया को विशाल देना चाहती हैं

दुनिया को विशाल देना चाहती हैं

तीनों बहनों रिंकी और पिंकी, शोभा का कहना है कि मां काली से मिले आशीर्वाद के दम पर वह पूरी दुनिया को यह मिसाल देना चाहती हैं कि स्त्री अगर चाहे तो वह कलयुग में भी पुरुष को भी राजा दशरथ जैसे बना सकती है। वहीं उसके पति किशन सोनी उर्फ कृष्णा का कहना है कि उनकी पत्नियां सादा जीवन व्यतीत करती हैं। उसकी 3 पत्नियां उससे कोई मांग नहीं करती हैं और आपस में मिलजुल कर रहती हैं। इसलिए उनको अपना परिवार चलाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।

वर्षों से ये तस्वीर हो रही वायरल

वर्षों से ये तस्वीर हो रही वायरल

बताया गया कि सोशल मीडिया में ये तस्वीर पिछले कई सालों से वायरल हो रही है। जब भी करवा चौथ का व्रत आता है, सोशल मीडिया में चित्रकूट की कहानी चर्चा का विषय रहती है। कहते है कि सालों पहले किसी पत्रकार को ये फोटो किसी परिवार के सदस्य ने उपलब्ध कराई थी। तब से यही एक तस्वीर इंटरनेट पर आज भी वायरल हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+