CM शिवराज के पुत्र कार्तिकेय चौहान का बड़ा बयान, कठपुतली अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही कांग्रेस

कार्तिकेय सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र कहां है कांग्रेस में गांधी परिवार का राज है और वही रहने वाला है अभी भी कठपुतली अध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीहोर,1 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्ति सिंह चौहान भी अपने भाषणों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज उनके भाषण की नहीं उनके बयान की चर्चा जोरों पर है। दरअसल कार्तिकेय सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र कहां है कांग्रेस में गांधी परिवार का राज है और वही रहने वाला है अभी भी कठपुतली अध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को एक नाटक बताया। वही खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये पार्टी डिसाइड करेगी।

Kartikeya Singh Chauhans big statement about contesting the assembly elections

सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान आज सीहोर के रविंद्र संस्कृतिक भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष के पदभार समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जो उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र कहां है कांग्रेस में सिर्फ गांधी परिवार का ही राज है। वहां अध्यक्ष का चुनाव सिर्फ एक नाटक है। अभी भी कठपुतली अध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जो चुनाव हो रहा है, वो एक तरह से नाटक है। उससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सब दिखावा हो रहा है। आखिर में गांधी परिवार के अधीन चलने वाला अध्यक्ष कांग्रेस बनाएगी।

वही खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कार्तिक ने कहा कि यह निर्णय पार्टी लेगी कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं। वहीं उन्होंने प्रदेश बीजेपी को लेकर कहा कि प्रदेश में बीजेपी के प्रति सकारात्मक वातावरण। बता दे सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई सहित सभी सदस्यों ने सीहोर के रविंद्र संस्कृति भवन में आज पदभार ग्रहण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+