Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, CM हाउस के घेराव की तैयारी, पुलिस कमिश्नर ने बढ़ाई सुरक्षा

Bhopal News: रविवार को राजधानी भोपाल में करनी सुना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। करणी सेवा के सदस्य सुबह 11 बजे से रातीबड़ के रेस्टोरेंट गार्डन में इकट्ठा हो रहे हैं। यहां से रैली निकाल कर वे 1: 30 बजे में श्यामला हिल्स पहुंचेंगे।

करणी सेना मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया की शक्ति प्रदर्शन में 60 हजार से ज्यादा करणी सेना के सदस्य शामिल हो रहे है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्लान भी तैयार किया गया है। अगर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक रैली की टुकड़िया बनाकर सीएम हाउस की ओर कूच करेंगे।

Karni Senas show of strength, preparations to surround CM House, Police Commissioner increased security

एक दिन पहले पहुंचे थे 5000 कार्यकर्ता

संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि 5000 करनी सैनिक शनिवार को ही भोपाल पहुंच गए थे। संगठन के यह सभी कार्यकर्ता भोपाल और शहर के आउटर में उन्हें बताया स्थान पर पहुंचे हैं। राजस्थान, गुजरात और पंजाब के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने बढ़ाई सुरक्षा

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेवा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास के घेराव का ऐलान किया। इसके मद्देनजर शहर के आउटर नाकों पर सर्चिंग और मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करणी सेना के कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस का घेराव नहीं करने दिया जाएगा।

प्रमुख मांगे

  • भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में 15 प्रतिशत जनसंख्या वाले राजपूत समाज को 50-50 टिकट देने की घोषणा करे।
  • एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने कड़े कानून बनाए। ऐसे केस में जांच के पश्चात ही गिरफ्तारी होना चाहिए।
  • क्षत्रिय समाज के इतिहास से हो रही छेड़छाड़ के खिलाफ इतिहास संरक्षण कमेटी बने।
  • ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने वाले पर आपराधिक मामला दर्ज हो, ऐसा कानून बने।
  • EWS आरक्षण में राजस्थान की तर्ज पर प्रमाणपत्र बनने में आय स्रोतों में तुरंत सरलीकरण लागू हो।
  • पंचायत राज चुनावों में EWS आरक्षण लागू हो, गरीब सवर्णों की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी बढ़े।
  • राजस्थान में गुर्जरों के देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर राजपूत के लिए 200 करोड़ के बजट के साथ महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन हो।
  • क्षत्रिय वीर योद्धाओं को आज की पीढ़ी से रूबरू कराने के लिए पैनोरमा निर्माण के लिए प्राधिकरण का गठन हो।
  • फिल्म-टीवी सीरियल में क्षत्रिय इतिहास को तोड़ने मरोड़ने के खिलाफ सेंसर बोर्ड के अलावा इतिहासकारों की कमेटी का गठन हो।
  • युग पुरुष लोकेंद्र सिंह कालवी साहब की प्रतिमा भोपाल या इंदौर मे स्थापित की जाए।
  • गौवंश के संरक्षण के लिए गौशाला निर्माण एवं गौशाला अनुदान की राशि दोगुनी की जाए।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+