भोपाल में दिखा Kangana Ranaut का 'धाकड़' अंदाज, बोलीं- चौराहों पर दें गैंगरेप करने वालों को फांसी
Kangana Ranaut Start Shooting In Bhopal, भोपाल। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में है। वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' (Dhakad) की शूटिंग कर रही है। शूटिंग के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने गैंगरेप की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, मीडिया कर्मियों द्वारा बच्चियों के साथ होने वाली रेप की घटनाओं को लेकर सवाल पूछा था। जिसके जवाब में कंगना ने कहा, 'सऊदी अरब जैसे कई देशों में गैंग रेप के आरोपियों को चौराहे पर लटका दिया जाता है। जब तक ऐसे 5-6 उदाहरण पेश नहीं किए जाएंगे तब तक ऐसी हरकतें होती रहेंगी।'
Recommended Video

महिलाएं नहीं कर पाती शिकायत: Kangana Ranaut
मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि अभी कानून में पीड़ित पर अपराध साबित करने की जिम्मेदारी होती है। उससे कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जिससे या तो शिकायत नहीं करती या फिर आरोपी बच जाते हैं। तो वहीं, मध्य प्रदेश की ओर से लाए गए कथित 'लव जिहाद' कानून को भी कंगना ने एक अच्छा कानून करार दिया है। उन्होंने कहा, 'लॉ केवल उनके लिए है जो 'लव जिहाद' करते हैं। इंटर कास्ट मैरिज में धोखा खाने वालों के लिए है ये कानून, न कि प्यार करने वालों के खिलाफ।' उन्होंने कहा कि प्यार में धोखा देने वालों के लिए ये कानून प्रभावी होगा।
'धाकड़' फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंची थी Kangana
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में है। वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' (Dhakad) की शूटिंग कर रही है। शूट के दौरान की फोटोज सामने आई हैं जिसमें कंगना का धाकड़ अंदाज ही दिख रहा है। कंगना ने इस दौरान शर्ट और ब्लैक जैकेट के साथ जीन्स पहनी थी। इस दौरान कंगना के चेहरे पर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ दिखी। बता दें, शुक्रवार को कंगना मुंबई के पुलिस स्टेशन गई थीं। वहां कंगना से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोपहर में कंगना, भोपाल के लिए रवाना हो गई थीं।
भोपाल के अलावा इन स्थानों पर होगी शूटिंग
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के अलावा पचमढ़ी और बैतूल में भी की जाएगी। कंगना ने शूटिंग को लेकर कहा है कि भोपाल और मध्य प्रदेश में वह पहले भी आती रही हैं। भोपाल की झील के नजारे उन्हें बहुत पसंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications