Bhopal News: कर्ज लेकर विधायक बनने वाले कमलेश्वर डोडियार बाइक लेकर रतलाम से भोपाल विधानसभा भवन पहुंचे

MP Ratlam News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम तो चौंकाने वाले ही हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी नाम है, जिन्होंने चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया। उनमें से एक नाम कमलेश डोडियार का है, जिन्होंने रतलाम की सैलाना सीट से जीत कर सभी को चौंका दिया।

दरअसल, कमलेश डोडियार ने भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी हर्ष विजय को पराजित किया है खास बात यह है कि कमलेश डोडियार ने 12 लाख रुपए कर्ज लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ा और उनके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते विधायक कमलेश को रतलाम से भोपाल तक का सफर बाइक से तय करना पड़ा।

Kamleshwar Dodiyar, who became MLA by taking loan, reached the assembly from Ratlam with a bike

गुरुवार को राजधानी भोपाल विधानसभा भवन पहुंचे भारत आदिवासी पार्टी से विधायक कमलेश डोडियार ने बताया कि उनके पास कर नहीं है और उन्होंने कर्ज लेकर चुनाव लड़ा ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। बस और ट्रेन से सफर करने में उन्हें काफी समय लगता है इसलिए उन्होंने 350 किलोमीटर का सफर बाइक से ही तय किया।

जब कमलेश डोडियार विधानसभा में अपने डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए भोपाल पहुंचे तो उन्हें देखकर विधानसभा भवन के कर्मचारी हैरान हो गए। प्यार ब्लैक दरअसल कमलेश डोडियार ब्लैक कलर की स्प्लेंडर बाइक से विधानसभा भवन पहुंचे। विधायक को बाइक से आता देख कर्मचारी हैरान हो गए। कमलेश की बाइक पर इंग्लिश में MLA लिखा हुआ था।

कर्जा लेकर लड़ा था चुनाव

कहने सुनने और देखने में तो यह अजीब सा लग रहा है, लेकिन कमलेश्वर डोडियार ने 12 लाख का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा है, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4618 वोट से पराजित किया। कमलेश्वर को 71,219 वोट मिले और हर्ष विजय को 66,601 वोट मिले। वहीं भाजपा की संगीता चारेल तीसरे स्थान पर रहीं। इस सीट पर प्रदेश का सबसे अधिक मतदान (90.08%) हुआ था। यह वोट कमलेश्वर के लिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+