कमलनाथ ने बीजेपी की विकास यात्रा को बताया फ्रॉड यात्रा, नरोत्तम बोले- नाथ ने बैठके कर पूरी कांग्रेस ही बैठा दी
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान बीजेपी की 5 से फरवरी से होने वाली विकास यात्रा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ये यात्रा फ्रॉड यात्रा हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में प्रदेश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी सरकार में आने के लिए लगातार नए-नए तरीकों से जनता को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। नए साल पर नई सरकार का पोस्टर भी जारी किया गया। लेकिन अब पंचांग के जरिए कांग्रेस पार्टी के नेता कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने बैठके कर प्रदेश कांग्रेस को घर बैठा दिया है। इधर कमलनाथ ने बीजेपी की 5 फरवरी से शुरू होने वाले विकास यात्रा को रोड यात्रा का है।
कमलनाथ ने विकास यात्रा पर कसा तंज
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस के सभी प्रश्नों के अध्यक्षों के साथ संगठन और प्रकोष्ठ के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वह सही फैसला करेंगे। बीजेपी की विकास यात्रा पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को 18 साल का हिसाब देने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए। नाथ ने कहा कि प्रशासन मदद के बिना इनका कार्यक्रम नहीं हो सकता। भीड़ प्रशासन की, पैसा प्रशासन का, यात्रा भी प्रशासन की। सबसे कहेंगे कि इतनी भीड़ लेकर आओ, इतनी बसें लेकर आओ, फिर मीडिया में दिखाएंगे कि इतनी पब्लिक थी, लेकिन यह सब जनता समझ चुकी है।
इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की बैठक पर कसा तंज
कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों के अध्यक्षों की हो रही बैठक को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने बैठक कर पूरी कांग्रेस को बैठा दिया है। बेखुदी फील्ड में जाते नहीं है और बैठक करते रहते हैं। कोई कार्य करता यदि कार्यक्रम करता है तभी कांग्रेस दिखती है।
Recommended Video
वही मिश्रा मिश्रा ने कांग्रेस की राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस की जो भी यात्रा जिस दिन निकलती है यह उसी दिन दिखती है। उसके बाद दिखाई नहीं देती, ये चुनावी पर्यटन है, आपदा में जनता के बीच जाते नहीं हैं, प्रदेश की जनता इनके भ्रम में नहीं आएगी। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ अपनी 15 महीने की सरकार ने सिर्फ योजना ही बनाते रहे। काम कुछ किया नहीं। अब सिर्फ ट्विटर पर ही योजना बनाते हैं और ट्विटर पर दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications