MP News: Kamal nath के चुनाव लड़ने पर बढ़ा सस्पेंस, बयानों के बीच ढाल बनी पार्टी, दिल्ली तक हलचल

MP कांग्रेस में पहले सीएम फेस और अब कमलनाथ के चुनाव लड़ने के सवाल पर संग्राम छिड़ गया है। हालांकि पीसीसी के एक गुट ने ढाल बनकर नाथ के बयान का खंडन कर दिया। फिर भी सस्पेंस बरक़रार है।

kamal nath

Kamal Nath statement increased Suspense on contesting elections: लगता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनाव से पहले नेताओं के बीच अंदरुनी संग्राम शुरू हो गया हैं। सीएम फेस को लेकर हो रही चिक-चिक दिल्ली तक गूंजी, जिस पर आलाकमान ने नाराजगी जताई। अब कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का बयान देकर नई हलचल मचा दी। हालांकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए नाथ के बयान के बाद पार्टी ने कुछ देर बाद खंडन भी जारी किया। कहा गया कि कमलनाथ के चुनाव न लड़ने की ख़बरें पूरी तरह से भ्रामक है। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अरुण यादव और राहुल सिंह को अपरिपक्व नेता करार दिया।

madhya pradesh

एमपी कांग्रेस में पार्टी के अंदर ही नेताओं के बयान एक के बाद एक विस्फोट कर रहे हैं। सीएम फेस को लेकर कमलनाथ के खिलाफ पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह ने बयान देकर धमाका किया। फिर कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में मीडिया के सामने चुनाव न लड़ने की बात कहकर नई बहस को जन्म दे दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही कमलनाथ का यह बयान वायरल हुआ तो पार्टी खेमे के दिग्गज नेताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पार्टी की ओर से थोड़ी देर बाद नाथ के चुनाव न लड़ने के बयान का खंडन किया। बताया गया कि मीडिया में चल रही ख़बरें भ्रामक है।

इधर सीएम फेस को लेकर कमलनाथ ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी पद की लालसा नहीं है। उनका मकसद सिर्फ मप्र को सुरक्षित रखना है। वह सिर्फ एक सीट पर रहकर फंसना नहीं चाहते, उन्हें सभी 230 सीट देखना हैं। जिन जगहों पर कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है, वहां अच्छे चेहरों की तलाश कर रहे है ताकि प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी का भरपूर वक्त मिले। सीएम फेस के मुद्दे पर गरमाई सियासत पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि अरुण यादव और राहुल सिंह अपरिपक्व नेता है। इन बयानों के बीच फिलहाल कमलनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस जरुर बढ़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+