मध्य प्रदेश में भाजपा फिर कर रही हॉर्स ट्रेडिंग, कई निर्दलीय एमएलए से साधा सम्पर्क-कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में विधानसभा की 28 सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद है। यहां तीन नवंबर को वोट डाले गए थे। 10 नवंबर को यहां मतों की गणना होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के मतदान के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ी बात कही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कमलनाथ ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा कि हाल ही सम्पन्न हुए चुनाव में मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने 28 सीटों पर सच्चाई के लिए पूरे दिल से मतदान किया। बीजेपी ने महसूस किया है कि उन्हें मध्य प्रदेश उपचुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वे फिर से हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी में हैं।कई निर्दलीय विधायकों से संपर्क किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications