"कमलनाथ छिंदवाडा में चुनाव हार रहे हैं, राम मंदिर से कांग्रेस को तकलीफ", भोपाल में रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी मध्यप्रदेश में अपनी विकास यात्रा के कीर्तिमान के कारण जनता का विश्वास प्राप्त कर रही है। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश बीमारू था, आज ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल सहित पुरे मध्यप्रदेश में बदलाव हुआ है। यहां उद्यमशीलता, आईटी, इंफ्रास्ट्रकर सहित हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ है। आज मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित प्रदेश बना है क्योकि यहां ईमानदारी से काम हुआ है।
बीजेपी की सरकार ने युवा, लाड़ली बहना सहित समाज के हर वर्ग की चिंता की है। लेकिन कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। 20 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस नेता आपस में कुर्ता फाड़ राजनीति कर रहे है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

कमलनाथ चुनाव हार जाए तो आश्चर्य नहीं होगा
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं कल छिंदवाडा के प्रवास पर गया था, वहां मैंने देखा कमलनाथ जी बहुत कठिनाई में है। अगर वे हार जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। कांग्रेस में हताशा भरी लड़ाई देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम विकास के नाम और अपने काम पर चुनाव लड रहे है। वहीं कांग्रेस प्रदेश के चुनाव में भी हमास को लेकर आयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आस्था, अध्यात्म और संस्कार की जननी प्रदेश है। यहां भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर पुनः सरकार बनायेगी।
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान क्यों बंद हो गई ?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यहां तो मैं नए-नए शब्द सुन रहा हूं। मैं बिहार से आता हूं लालू प्रसाद जी होली में कुर्ता फाड़ होली खेलते थे लेकिन यहां की तो राजनीति में कुर्ता फाड़ आ गया है। कांग्रेस के नेता गाली खाने की पावर ऑफ अटर्नी दे रहे है और उनके बड़े नेता संभालने के लिए जय वीरू की संज्ञा दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टॉप लीडरशीप में कितना सद्भाव और सहमति का अभाव है। यह बड़ा विषय है जो हम जनता को बतायेंगे कि यह कांग्रेस पार्टी है जो जनता के भलाई और विकास की झूठी बातें करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहां है? मध्यप्रदेश में उनकी मोहब्बत की दुकान क्यों बंद हो गयी है। जो जय-वीरू के बीच सेतु बनने की बात करते है उनके फोटो उनकी ही पार्टी के उम्मीदवारों के पैम्पलेट्स पर दिखाई नहीं पड़ती है।
इंडी अलायंस अवसर वाद और एडजस्टमेंट का गठबंधन
रविशंकर प्रसाद ने कहा विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का उदघोष नहीं हुआ है और अभी से गठबंधन बिखर गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश चुनाव में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी भी कूद गई है, वही कमलनाथ कहते है कि इनका कोई वजूद ही नहीं है, इन्हें क्या हिस्सा दें, यहाँ कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई है। कमलनाथ जी अगर इनका वजूद नहीं है तो राहुल गांधी पिछले 6 महीने से कभी बैंगलुरू कभी पटना तो कभी मुंबई में बैठक का नाटक क्यों कर रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों का गठबंधन अवसरवादियों का ठगबंधन है।
मध्यप्रदेश में घूम रहें चुनावी हिन्दू, कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर से तकलीफ क्यों
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव में कोई हनुमान जी की स्तुति गा रहा है, तो कोई हिंदू धर्म के मर्म को समझा रहा है। कोई हिंदू सोच पर टिप्पणी और व्यंग्य दोनों कर रहा है। श्री प्रसाद ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की और इशारा करते हुए कहा कि आप हिंदू है या नहीं इतना बताइए और अगर आपका यह अतीत है तो इस तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर किसी के आस्था का मजाक ना करें। उन्होंने कहा कि हम सभी की आस्थाओं का सम्मान करते हैं और सभी आस्थाओं के ईश्वर का सम्मान करते हैं लेकिन राम जन्म भूमि को लेकर कांग्रेस के नेताओं को क्या परेशानी है। राम सनातन है और सबके है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका जी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अयोध्या जाकर भगवान राम को प्रणाम किया क्या ? इन्हें अयोध्या के विषय से इतनी नफरत क्यों हो जाती है यह इन्हें जवाब देना चाहिए।
सनातन का खुला विरोध करने वाले, हमास पर चुप क्यों है?
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार सनातन धर्म का अपमान कर तुष्टिकरण की राजनीति से मध्यप्रदेश की जनता आहत है और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल नेताओं द्वारा सनातन धर्म को डेंगू कहा गया तब राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ क्यो चुप्पी साधे हुए थे। कमलनाथ से मेरा सवाल है कि बाबरी ढांचा जब गिरा तब मध्यप्रदेश की पटवा सरकार को बर्खास्त कर दी तब नरसिंहा सरकार में तो आप मंत्री थे तब यह बात कौन करता था कि हम बाबरी मस्जिद फिर बनवाएंगे। आप बार-बार हिंदू की बात करते हैं, हनुमान चालीसा की बात करते हैं तो यह भी बताएं कि सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु की सुनवाई में एफिडेविट देकर किसने प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया ? आपको अपना अतीत भी बताना जरूरी है।
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications