Congress: नए साल में नई सरकार को लेकर लगे कमलनाथ वाले होर्डिंग्स, 100 से ज्यादा हारी सीटों पर कांग्रेस का फोकस
भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नए साल में नई सरकार को लेकर लगे होर्डिंग्स ने ठंड में सियासत को गर्म कर दिया है। वहीं ने कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया में चल रहे सर्वे को नकार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई 100 से ज्यादा सीट और उप चुनाव में हारी हुई सीटों को जीतने लिए अभी जुट गई है। कांग्रेसी ऐसी सभी सीटों पर फोकस कर रही है इसके चलते इस सभी सीटों पर विशेष प्लान बनाया जा रहा है इस प्लान की डेट कमलनाथ ऐसी सभी सीटों पर जाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अभी से ऐसा माहौल तैयार करने में लगी हुई है जिससे जनता के बीच संदेश जाए कि प्रदेश में नई सरकार आने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय पर नया साल नई सरकार के होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमला ऐसी सीटों पर जाएंगे, जहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही उन सीटों पर भी उनके अब दौरे होंगे, जिन सीटों पर उनकी सरकार जाने के बाद उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी। इस कड़ी में सबसे पहले उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर कांग्रेस लगातार कई चुनावों से हारती आ रही है। ऐसी ही एक सीट थी विदिशा जिले की सिरोंज। इस सीट पर कमलनाथ अभी कुछ दिन पहले ही सभा कर कर गए थे। इसके बाद ही यह प्लान बनाया गया कि कमलनाथ ऐसी सभी सीटों पर आने वाले 4 से 5 महीनों में जाएंगे, जिन पर कांग्रेस पिछला चुनाव हारी थी ऐसी 110 सीटें निकाली गई है। जिन पर कमलनाथ चुनाव से पहले यहां पर जाकर सभाएं करेंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
कमलनाथ की सबसे ज्यादा दौरे होंगे विंध्य क्षेत्र में
कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले विंध्य क्षेत्र में अब कांग्रेस की स्थिति कई सालों से ठीक नहीं है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के निधन के बाद से कांग्रेसी यहां पर लगातार कमजोर होती गई। इसलिए कमलनाथ सबसे ज्यादा विंध्य क्षेत्र में दौरे कर सकते हैं। इस क्षेत्र में 24 सीटें जिनमें से केवल चारी कांग्रेस के पास है। पिछले चुनाव में कांग्रेस का यही क्षेत्र सबसे कमजोर रहा था यहां पर पहले सिर्फ 3 सीटें आई थी। बाद में रैगांव में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने चुनाव जीत दर्ज कर यहां पर अपने विधायकों की संख्या चार कर ली थी। पिछले चुनाव में क्षेत्र से कम सीट मिलने के कारण ही कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कोई सर्वे नहीं कराया : कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने मीडिया में चल रहे सर्वे को नकार दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस साल प्रदेश में होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। कमलनाथ ने कहा कि इस तरह की खबरें और सर्वे भ्रामक और निराधार हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। कमलनाथ ने कहा कि वह अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर लोगों की निगाहों में पढ़ रहे हैं कि उनका रुझान किस तरह से जनता के मन में कांग्रेस के लिए अभूतपूर्व उत्साह है।
कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव में स्वीप करेगी !
प्रदेश में साल के आखिरी दिन राहुल गांधी के बयान ने सियासत को गर्म कर दिया है। दरअसल राहुल गांधी ने प्रदेश में 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने केजरीवाल की तर्ज पर मीडिया कर्मियों से कहा कि मैं आपको एक बात लिख कर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव में स्वीप करेगी। बीजेपी वहां पर दिखाई नहीं देगी। मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है और वह हर कोई जनता है कि भाजपा ने वहां चोरी से और पैसा देकर सरकार बनाई है। प्रदेश की जनता में भाजपा को लेकर गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications