MP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर पूर्व CM कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- कोई भी किसी पार्टी से बंधा हुआ नहीं
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के मामले में पार्टी ही फैसला करेगी किसे चुनाव लड़ना है और किसे नहीं। वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी किसी पार्टी से बंधा हुआ नहीं है।
शनिवार को छिंदवाड़ा में 4 दिन के दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि सभी नेता किसी भी पार्टी में जाने के लिए स्वतंत्र हैं पार्टी से कोई बना हुआ नहीं है। उन्होंने यह बात कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन की दूसरी पार्टी में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। उन्होंने छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी तय करेगी कि छिंदवाड़ा से मैं चुनाव लड़ूंगा या नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे।

वही कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा लेकर कमलनाथ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी से बंधा हुआ नहीं है। वे स्वतंत्र है। जिस पार्टी में जाना चाहे जा सकते है। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं। लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई, तब से उनके भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इसे लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम और भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराने पर नाराज की जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications