तेज आंधी में फंसा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्लेन, दिल्ली में होगी लैंडिंग, भोपाल दौरा कैंसिल

Bhopal News: ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का भोपाल दौरा कैंसिल हो गया है। मौसम के खराब होने की वजह से उनकी लैंडिंग नहीं हो पाई, और वे वापस दिल्ली में होंगे। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है।

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। शाम को साढ़े तीन बजे भोपाल में भी तूफानी हवा के साथ बारिश हुई है। तूफानी हवा की वजह से भोपाल में कई जगहों पर तबाही हुई है। सड़क किनारे लगी कई दुकानें उखड़ गई हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं।

Jyotiraditya Scindia Minister plane stuck in strong storm, landing in Delhi, Bhopal tour canceled

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम की स्थिति बिगड़ी है। ओलावृष्टि की वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Jyotiraditya Scindia Minister plane stuck in strong storm, landing in Delhi, Bhopal tour canceled

भोपाल में बवंडर वाली आंधी के साथ आसमान में काले बादल छाए लग गए थे। इसके बाद शाम को चार बजे ही भोपाल में अंधेरा छा गया। इसके बाद अधिकांश गाड़ियों की लाइट चल गई। साथ ही कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। भोपाल शहर में भी कई पेड़ गिरे हैं। तेज आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली भी गुल है। तेज हवा के साथ भोपाल में बारिश भी तेज हो रही है।

बता दे ‎इटारसी, नर्मदापुरम, पतलई और सिवनी मालवा में ओले गिरे हैं। ‎इटारसी के मैदानों में 50 ग्राम तक‎ के ओले बिछ गए। सोमवार रात 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। 5 से 10 मिनट तक ओले गिरे हैं। अचानक ओलों के साथ बारिश शुरू होते ही मैरिज गार्डन में हो रहे विवाह समारोह में लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे। 10 मिनट बाद ओले गिरना बंद हो गए, लेकिन बारिश रुक-रुककर होती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+