Scindia : अलग अंदाज में दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कढ़ाई में तले गराडू, रूप सिंह स्टेडियम में खेला क्रिकेट
ग्वालियर मेला में अलग अंदाज में दिखाई दिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। उन्होंने कढ़ाई में गराडू फ्राई किए और आज रूप सिंह स्टेडियम में खेला क्रिकेट में भी हाथ आजमाए।

ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग अंदाज में नजर आए। दरअसल सिंधिया मेले के शुभारंभ के बाद चार्ट के स्टॉल पर गराडू चलते नजर आए। सिंधिया को ऐसा करता देख लोग हैरान हो गए। सिंधिया रियासत के मुखिया को इस तरह गराडू तलता देख आश्चर्यचकित हो गए। सिंधिया ने स्टाल पर पहुंचकर पहले हलवाई से झारिया लिया और इसके बाद कढ़ाई में गराडू डाले और तलना शुरू कर दिया। इसके बाद सिंधिया मेले के अलग-अलग स्टॉल पर पहुंचे और दुकानदारों को मेल की बधाइयां भी दी।

पॉपकॉर्न खाने के बाद बोले मजा आ गया
मेला घूमने के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फूड कॉर्नर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया उन्होंने पॉपकॉर्न खा कर कहा- कि आज तो मजा आ गया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस तरह मेले के शुभारंभ के बाद घूमने को लेकर उनके समर्थकों का कहना है कि इस तरह से उन्होंने उनके पिता माधव राव सिंधिया की याद दिला दी। वह भी इस तरह ही मेले का लुफ्त लिया करते थे।
Recommended Video

सिंधिया ने खेला यप्पी गेम
ग्वालियर मेले का शुभारंभ करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गराडू तलने के बाद खानपान के साथ ही गेम का आनंद भी लिया। सिंधिया ने गेम जोन पहुंचकर वहा दो रिंग फेंककर टारगेट को कवर करने का प्रयास किया, लेकिन रींगस जगह नहीं गिरी जहां उसे गिरना था। सिंधिया इनाम तो नहीं जीत सके, लेकिन रिंग फेंकने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। सिंधिया के साथ ग्वालियर सांसद शेजवलकर ने भी उनके साथ एक रिंग फेंककर गेम खेला।

सिंधिया ने क्रिकेट में आजमाए हाथ
ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में 'ग्वालियर खेल महोत्सव' के शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट में हाथ आजमाए है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेलते हुए चौके- छक्के भी लगाए। सिंधिया को युवा तेज गेंदबाजों ने 10 गेंद फेंकी। जिन पर आकर्षक फ्लिक, पुल, कवर ड्राइव लगाकर अपने विरोधियों को नसीहत देते नजर आए। हां कुछ गेंद उनको डिफीट करते हुए भी निकली लेकिन उसके बाद सिंधिया ने समझदारी से खेल कर राजनीति में अपनी मजबूत मानसिकता का परिचय दिया।

खेल महोत्सव का आयोजन
रविवार को ग्वालियर में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं सांसद विवेक शेजवलकर के ने अध्यक्षता की। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि आज हमारा देश खेल के क्षेत्र में असीम क्षमता वाला देश है। प्रधानमंत्री की भी यही सोच है। इसी सोच के साथ भारत सरकार के मार्गदर्शन में हमने खेल महोत्सव का आयोजन किया है।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications