बीजेपी कार्यकर्ताओं को जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, जगन्नाथ रथ से की BJP की तुलना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बीजेपी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि काम करना और क्वालिटी के साथ काम करने में अंतर है। हमारी पार्टी विश्

भोपाल,1 जून। राजधानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के साथ बीजेपी संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए आगामी चुनाव में झंडा गाड़ने की बात कही। वहीं जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

जगन्नाथ रथ से की भाजपा की तुलना

जगन्नाथ रथ से की भाजपा की तुलना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरी में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि जगन्नाथ जी का रथ कौन खींचता है किसी को नहीं पता। सभी रस्सी को हाथ लगाते हैं और अविरल चलता जाता है। यही स्थिति बीजेपी की भी है हमारे कार्यकर्ता हाथ लगाते हैं और पार्टी चल पड़ती है।

मंत्रों को आत्मसात कर हम इस पंचायत एवं निकाय चुनाव में जनता के बीच जायेंगे : CM

मंत्रों को आत्मसात कर हम इस पंचायत एवं निकाय चुनाव में जनता के बीच जायेंगे : CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज नड्डा जी ने हम सबका मार्गदर्शन किया, उससे हममें एक नई चेतना, नई ऊर्जा एवं नई शक्ति का संचार हुआ है। आपके अपार अनुभव और अपरिमित ज्ञान से भरे विजय के मंत्र हम सभी कार्यकर्ताओं के विजय पथ को सुगम बनायेंगे। आपके मंत्रों को आत्मसात कर हम इस पंचायत एवं निकाय चुनाव में जनता के बीच जायेंगे और मुझे विश्वास है कि हम भारी मतों से विजयी होंगे। वहीं सीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बुझे हुए नेता हैं।

2 साल में किसानों के खाते में गए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक

2 साल में किसानों के खाते में गए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक

किसानों के खाते में विगत 2 वर्षों में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक खाते में गये, कमलनाथ जी तो हर समय केवल पैसे के अभाव का रोना ही रोते रहते थे। हमारा संकल्प है कि अगले दो वर्षों में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। राहुल गांधी जी विदेश में जाकर रोते हैं, जिनकी भारत में कोई नहीं सुनता, तो वहां कौन सुनेगा!

मध्यप्रदेश की धरती को कांग्रेस से मुक्त कर देंगे

सीएम शिवराज ने कहा कि हम संकल्प करें कि शानदार बहुमत के साथ आगामी चुनाव जीतेंगे। समन्वय बनाकर काम करें। हितग्राहियों से संवाद करके उनको अपने आपसे जोड़ दिया, तो दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है। समाज के हर वर्ग का कल्याण करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जनजातीय भाई-बहनों के साथ-साथ हमने एससी, एसटी भाई-बहनों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी। सामान्य वर्ग के उत्थान का भी हमने हरसंभव उपाय किया। हम सभी संकल्प ले लें कि आने वाले चुनावों में मध्यप्रदेश की धरती को कांग्रेस से मुक्त कर देंगे। कांग्रेस ने प्रदेश का कभी विकास नहीं किया।

भाजपा को अधिक से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प

भाजपा को अधिक से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता भाई-बहनों, व्यापारी, खिलाड़ी, आमजन, गरीबों और समाज के हर वर्ग के पास जाओ और भाजपा के कामों को बताओ। जनता को आपने जोड़ लिया तो भाजपा को कोई पराजित नहीं कर सकता है। हमें आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में हर नगर निगम, नगर पालिका परिषद और सभी वार्डों में कमल खिलाना है। भाजपा को अधिक से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प लेना है। आइए हम सब मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने आगे बढ़ें।

विलीनीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य सभा सांसद नड्डा और सीएम शिवराज

विलीनीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य सभा सांसद नड्डा और सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल विलीनीकरण दिवस एक जून के अवसर पर शहीद स्मृति द्वार पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वीडी शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा और विलीनीकरण आंदोलन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री चौहान और सांसद नड्डा ने शहीद स्मृति द्वार पर स्थापित रानी कमलापति की प्रतिमा पर नमन किया। साथ ही भोपाल विलीनीकरण आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन का सम्मान भी किया गया। भोपाल की स्वतंत्रता की 73 वीं वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज ने छात्रों के बीच वितरित की मूंग दाल, कहां- सबसे ज्यादा प्रोटीन मूंग दाल में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+