MP News: सारंगपुर में जीतू पटवारी का बड़ा संदेश, पंचायत से बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करेंगे
राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा में शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित पंचायत एवं वार्ड कमेटी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को जमीनी रूप से मजबूत करें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब करें।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस
सम्मेलन के दौरान जीतू पटवारी ने कांग्रेसजनों से सीधा संवाद करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करेगी। पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित आम जनता की आवाज़ को सड़क से सदन तक पहुंचाया जाएगा। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।
वरिष्ठ नेताओं ने दिया संगठनात्मक मजबूती का संदेश
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री संजय कामले, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। नेताओं ने संगठन में अनुशासन, आपसी समन्वय और सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सत्ता परिवर्तन की नींव रखता है और इसके लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह, शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, बापू सिंह तंवर, हजारीलाल मालवीय, हेमराज कल्पोनी और कृष्ण मोहन मालवीय सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
"प्रधानमंत्री संसद में आने से डरते हैं" - जीतू पटवारी
सम्मेलन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह नया भारत है, जहां देश के प्रधानमंत्री ही संसद में आने से डरते हैं। मोदी जी पर Epstein Files का भयंकर दबाव है। खुद को बचाने के लिए उन्होंने ऐसी ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर दिए, जिससे भारत को भारी नुकसान होने वाला है।"
किसानों के खिलाफ ट्रेड डील का आरोप
पटवारी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए यह अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील की है। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने देश के किसानों के गले पर तलवार रखकर यह ट्रेड डील की है। कांग्रेस पंचायत स्तर तक जाकर इस किसान-विरोधी समझौते का विरोध करेगी।"
अमेरिका-भारत तुलना कर मोदी सरकार को घेरा
जीतू पटवारी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प पिछले कई महीनों से भारत के प्रधानमंत्री पर दबाव बना रहे हैं और इसी दबाव में नरेंद्र मोदी ने यह समझौता किया है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से तुलना करते हुए कहा, "अमेरिका में एक किसान के पास औसतन 400 एकड़ जमीन होती है, जबकि भारत में किसान के पास औसतन सिर्फ 2.5 एकड़ जमीन है। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय किसानों को बर्बाद करने के लिए भारत का बाजार अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोल दिया है।"
पंचायत स्तर से विरोध का ऐलान
पटवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस ट्रेड डील के खिलाफ पंचायत स्तर से आंदोलन खड़ा करेगी और किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications