भोपाल में फरवरी में होगा झील महोत्सव

राज्य के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने गुरुवार को अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में झील महोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एप्को, भोपाल जिला प्रशासन, भोपाल नगर निगम सहित संस्कृति, जनसंपर्क और अन्य विभागों की हिस्सेदारी व जिम्मेदारी का ब्यौरा लिया।
मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों को झील महोत्सव से जोड़ने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए। झील महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही भोपाल की सभी खूबसूरत झीलों पर प्रकाश डाला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications