लाड़ली बहनों को CM शिवराज ने दिया रक्षाबंधन का "विशेष उपहार", अक्टूबर माह से प्रतिमाह मिलेंगे ₹1250
Bhopal CM Shivraj News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर्व के पहले प्रदेश की लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम शिवराज ने भोपाल के जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित "लाड़ली बहना सम्मलेन" में प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹250 की राशि अंतरित की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं यह फैसला कर रहा हूं कि सभी लाड़ली बहनाएं आजीविका मिशन के तहत आएंगी। नए काम- धंधे शुरु करने के लिए बैंक लोन देगा। ब्याज शिवराज भैया भरवाएगा। लाड़ली बहनाओं को लखपति बनाना मेरा लक्ष्य है। ताकि बहनों की गरीबी दूर हो जाए और उनकी परेशानी दूर हो जाए।

राजधानी के जंबूरी मैदान पर लाडली बहन सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को रक्षाबंधन के पर्व पर राशि बढ़ा दी है। प्रदेश में सवा करोड़ लाडली बहनों को हर माह ₹1000 की राशि मिल रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूत करने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने ली है। मां के होते हुए लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार न मिले यह कैसे संभव है। इसलिए मैं आप सभी से मिलने के लिए यहां आया हूं।
इस दौरान सीएम ने प्रमुख घोषणाएं भी की
- अभी तक केवल पुलिस में 30 प्रतिशत भर्तियां बेटियों की होती थी। अब यह भर्ती बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दी जाएगी।
- मैं एक फैसला और कर रहा हूं कि बाकी सभी नौकरियों में भी 35 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी।
- हम यह भी फैसला कर रहे हैं कि सरकारी पदों पर भी कई पद ऐसे होते हैं जिनमें सरकार नियुक्तियां करती है, उन पदों पर ज्यादातर नियुक्ति पुरुषों की होती है।
- अब हम तय कर रहे हैं कि इसमें भी 35 प्रतिशत नियुक्तियां महिलाओं की होगी।
कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी कि उस क्षेत्र में शराब की दुकान हो, वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएंगी। इस दौरान सीएम शिवराज ने भोपाल के जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित "लाड़ली बहना सम्मेलन" में लाड़ली बहना कैलेंडर का विमोचन किया।
बहनों के खाते में चौथी किस्त
CM शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों के खाते में हर माह 10 तारीख को राशि ट्रांसफर करते हैं।क इस महा रक्षा बंधन त्यौहार होने के कारण समय से पहले किस्त डाली जा रही है बहनों की खाते में यह छोटी किस्त डाली जा रही है। जबलपुर से पहली किस्त जारी है।
- जबलपुर जबलपुर से पहली किस्त जारी की 1 हजार 209 करोड़ रुपए से अधिक
- इंदौर से दूसरी किस्त जारी की 1 हजार 209 करोड रुपए से अधिक
- रीवा से तीसरी किस्त जारी की 1 हजार 209 करोड़ रुपये से अधिक
- सीएम कह चुके हैं कि योजना की राशि 1000 से बढ़कर ₹3000 की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications