MP: स्कूल टीचर ने पूरी क्लास के सामने छात्रा के उतरवाए कपड़े, निर्वस्त्र खड़ी रही 2 घंटे, जानें पूरा मामला
शहडोल, 25 सितंबर। जिले में 10 वर्ष की आदिवासी छात्रा से स्कूल के छात्र-छात्राओं सामने अपनी गंदी ड्रेस उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं।

अंडर गारमेंट्स में 2 घंटे खड़ी रही छात्रा
जिले के जयसिंहनगर तहसील के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें कक्षा 5 की छात्रा केवल अपने अंडर गारमेंट्स पहनी खड़ी नजर आ रही है और टीचर श्रवण कुमार त्रिपाठी उसकी ड्रेस धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में छात्रा के पास में कुछ अन्य छात्राएं भी खड़ी नजर आ रही हैं।

छात्रा की फोटो खींचकर शिक्षक ने किया वायरल
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए दावा किया कि छात्रा को ड्रेस सूखने तक करीब 2 घंटे तक इसी हालत में स्कूल ग्राउंड में रहना पड़ा। उन्होंने जानकारी दी कि ड्रेस सूख जाने के बाद छात्रा को इसे पहनाकर क्लास में पढ़ने के लिए भेज दिया गया।

शिक्षक अपने आपको बताया स्वच्छता मित्र
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक त्रिपाठी ने खुद को स्वच्छता मित्र बताते हुए अंडर गारमेंट्स पहनी आदिवासी छात्रा के साथ अपनी फोटो खिंचवाकर उच्चाधिकारियों के सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर दिया।

आरोपी शिक्षक निलंबित
घटना की तस्वीर वायरल होने पर जब ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उन्होंने इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल के समक्ष विरोध जताते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।

आयुक्त आनंद राय सिन्हा जानकारी देते हुए बताया
शहडोल के सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया, 23 सितंबर रात में यह तस्वीर मेरे संज्ञान में आई। तस्वीर में दिख रहा है कि स्कूल के सहायक टीचर त्रिपाठी छात्रा के गंदी ड्रेस उतरवाकर उसे अन्य छात्राओं के सामने धो रहे हैं। इस दौरान वह छात्रा वहीं खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications