जय किसान ऋण मुक्ति योजना : मध्यप्रदेश CM कमलनाथ के ऐलान करते ही किसानों के आए 'अच्छे दिन'
Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के अच्छे दिन आ गए। मंगलवार को भोपाल में सीएम कमलनाथ ने किसानों से कर्ज माफी का वायदा पूरा करते हुए जय किसान ऋण मुक्ति योजना लॉन्च कर दी, जो 5 फरवरी 2019 तक चलेगी।

सीएम कमलनाथ ने कृषि को अर्थव्यवस्था की नींव बताया तो कहा कि सत्तर प्रतिशत सूबे की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। भोपाल और इंदौर के बाजार का हवाला देते हुए सीएम ने जिक्र किया कि किसानों की बदौलत ही यहां रौनक है। सीएम ने ये भी कहा कि जय किसान कृषि मुक्त योजना किसानों के लिए तोहफा नहीं है। योजना तो किसानों के लिए इंवेस्टेंट है। ये किसानों के भविष्य के लिए निवेश है, जिसका फायदा आने वाले वक्त में मिलेगा।
भाषण के दौरान सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार के एजेंडे को साफ किया तो बीजेपी पर भी पलटवार किया। पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए पांच साल का हिसाब मांगा। जबकि प्रदेश बीजेपी को खुद की चिंता करने की सलाह दे डाली।
bhopalnews, bhopalloanwaiver, bhopalcmkamalnath, cmkamalnath, farmernews, mpfarmerissue












Click it and Unblock the Notifications